इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को मिला 2019 का नोबल शांति पुरस्कार

0

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार उनके देश के चिर शत्रु इरिट्रिया के साथ संघर्ष को सुलझाने के लिए दिया गया है। नोबेल कमेटी ने इसकी जानकारी दी है।

नोबेल पुरस्कार जूरी ने बताया इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को ‘शांति और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने के प्रयासों के लिए और विशेष रूप से पड़ोसी इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष को सुलझाने के निर्णायक पहल के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।’

इथियोपिया और इरीट्रिया के बीच 22 साल पुराने युद्ध के अंत में अहम भूमिका निभाने के चलते अबी अहमद अली को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जुलाई 2018 में दोनों देशों के बीच शांति समझौता हुआ था।

इससे पहले 10 अक्‍टूबर को वर्ष 2018 के लिए पोलिश लेखिका ओल्गा टोकार्कज़ुक को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2019 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार ऑस्ट्रियाई लेखक पीटर हैंडके को दिया गया. स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में नोबेल फाउंडेशन ने नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की।

बुधवार, 9 अक्‍टूबर को कैमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई थी, और वह लिथियम-आयन बैटरी का विकास करने के लिए अमेरिका के जॉन बी. गुडइनफ, इंग्लैंड के एम. स्टैनली विटिंघम तथा जापान के अकीरा योशिनो को संयुक्त रूप से दिया गया था।

Previous articleVirat Kohli remains unbeaten at 254 as India declare at 601/5, Indian skipper goes past Bradman’s record
Next articleIND vs SA: विराट कोहली ने दोहरा शतक जड़ तोड़ा सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड