झारखंड में मानवता हुई शर्मशार: नशे में धुत बेटे ने अपनी 55 वर्षीय मां को लाठी से पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

0

झारखंड से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। राज्य के मशेदपुर जिले के कुल्डिहा में 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने भोजन परोसने से इनकार करने पर अपनी मां की कथित रूप से हत्या कर दी।

Representational photo

पुलिस उपाधीक्षक पीताम्बर खेरवार ने मंगलवार को बताया कि बिस्टू सिंह सोमवार को नशे की हालत में घर पहुंचा और उसने अपनी 55 वर्षीय मां को भोजन परोसकर देने को कहा। जब उसने (मां ने) भोजन परोसने से इनकार करते हुए बिस्टू को सुधरने के लिए कहा तो उसने (सिंह ने) कथित तौर से मां की लाठी से पिटाई शुरू कर दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

खेरवार ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और लाठी जब्त कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और ब्योरे सामने आयेंगे। स्थानीय लोगों के अनुसार सिंह खूब शराब पीता है और वह अक्सर अपने घर एवं बाहर लोगों से झगड़ता रहता है। (इंपुट: भाषा के साथ)

Previous articleआंध्र प्रदेश: मंदिर में पुजारी समेत तीन लोगों की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव
Next articleछात्रसंघ भंग मामला: प्रियंका गांधी बोलीं- ‘छात्रों की आवाज से डरती क्यों है BJP सरकार, यह तानाशाही नहीं तो क्या है?’