बीजेपी शासित राज्य उत्तर प्रदेश में हत्या और बलात्कार की विभिन्न घटनाओं का हवाला देते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने पूछा कि क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?
प्रियंका गांधी ने शनिवार (29 जून) को ट्वीट कर लिखा, “पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएँ हो रही हैं। मगर उ.प्र. भाजपा सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही। क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?”
पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएँ हो रही हैं। मगर उ.प्र. भाजपा सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही।
क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है? pic.twitter.com/khYP4eZam2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 29, 2019
इससे पहले प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया था कि राज्य में मासूमों पर दरिंदगी हो रही है और लोगों को जिंदा जला दिया जा रहा है, लेकिन सत्ता की ‘राग दरबारी आंखें’ कुछ नहीं देख रही हैं। साथ ही उन्होंने सवाल भी किया कि आखिर योगी आदित्यनाथ सरकार महिलाओं की सुरक्षा जिम्मेदारी लेना कब शुरू करेगी?
प्रियंका गांधी ने 20 जून को ट्वीट कर लिखा था, “उत्तर प्रदेश में मासूमों पर दरिंदगी की जा रही है। औरतों को खौफ़ के माहौल में ढकेला जा रहा है। आदमी को जिंदा जला दिया जा रहा है। मगर सत्ता की राग दरबारी आँखें कुछ नहीं देख रही हैं। यूपी सरकार औरतों और बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कब लेना शुरू करेगी?”
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1141584595017773058?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1141584595017773058&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jantakareporter.com%2Fhindi%2Fpriyanka-gandhi-attacks-on-yogi-government%2F253575%2F
प्रियंका गांधी के राजनीति में सक्रिय होने के बाद से सरकार के कामकाज खासतौर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यशैली पर अक्सर सवाल खड़े करती रहती हैं और सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर लगातार घेरती रही हैं। यूपी में 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रियंका अब यूपी के हालातों को लेकर सरकार पर हमलावर हो रही हैं।