इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। धोनी ने भले ही शनिवार के मैच में अहम पारी नहीं खेली और टीम इंडिया को मैच नहीं जीता पाए, लेकिन उन्होंने अपने लिए एक बड़ी उपलब्धि जरूर हासिल कर ली। धोनी वनडे क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर और चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
(Photo: Getty Images)उन्होंने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में यह मुकाम हासिल किया। धोनी ने इस मैच में 37 रनों की पारी खेली। उनसे पहले श्रीलंका के कुमार संगाकारा ऐसे पहले विकेटकीपर हैं जिन्होंने वनडे में 10,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। संगाकारा के नाम वनडे क्रिकेट में 404 मैचों की 380 पारियों में 14,234 हैं। उन्होंने 296 पारी में 10,000 रन पूरे किए थे।
धोनी इसी के साथ वनडे में सबसे तेजी से 10,000 रन बनाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं। धोनी ने इसके लिए 273 पारियों ली जबकि इस सूची में सबसे ऊपर बैठे सचिन तेंदुलकर ने महज 259 पारियों में यह उपलब्धी हासिल की थी। वहीं धोनी वनडे में 10,000 रन पूरे करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले इस सूची में सचिन, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के नाम हैं। धोनी के अब 320 मैचों में 10,004 रन हो गए हैं।
Milestone Alert : @msdhoni breaches the 10,000 runs mark in ODIs.
He is the 4th Indian to achieve the feat.#TeamIndia pic.twitter.com/vDsWgUZoXQ
— BCCI (@BCCI) July 14, 2018
इसके अलावा धोनी ने नंबर सात पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा शतक भी जड़े हैं। धोनी ने 7 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 10 शतक जड़े हैं। वहीं वनडे में बतौर कप्तान उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग धोनी ने ही की है। वनडे में बतौर विकेटकीपर एक मैच में सबसे ज्यादा रन धोनी के नाम ही दर्ज है।