दिल्ली नगर निगम की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित हो गए हैं। पांच वार्डों पर हुए उपचुनावों में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने चार सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। दूसरी ओर भाजपा अपनी एक सीट भी नहीं बचा सकी। इसे आगामी MCD चुनावों का सेमीफाइनल मुकाबला भी माना जा रहा था।
त्रिलोकपुरी, शालीमार बाग (उत्तर) वार्ड, रोहिणी-C और कल्याणपुरी सीट पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। जबकि पूर्वी दिल्ली की चौहान बांगड़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विजयी हुए हैं। नगर निगम के पांच वार्ड के लिए 28 फरवरी को उपचुनाव हुए थे। इनमें 50 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था।
एमसीडी उपचुनाव में 5 में से 4 सीटें जीतने पर डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। वहीं, आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि, दिल्ली ने 2022 में भाजपा को एमसीडी से बाहर करने का फैसला कर लिया है।
Big win for AAP in MCD by-polls!
AAP wins 4 out of 5 Seats.
BJP reduced to Zero.Delhi has decided to throw BJP out of MCD in 2022.
— AAP (@AamAadmiParty) March 3, 2021
MCD उपचुनाव में मिली जीत पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा- “दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर से काम के नाम पर वोट दिया। MCD में 15 साल के भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है। लोग अब MCD में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए बेताब हैं।”
दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर से काम के नाम पर वोट दिया। सबको बधाई।
MCD में 15 साल के भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है। लोग अब MCD में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए बेताब हैं। https://t.co/aIKthb13q2
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 3, 2021