उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगा: दिल्‍ली हाई कोर्ट ने जामिया के छात्र आसिफ इकबाल तन्हा और पिंजरा तोड़ कार्यकर्ता नताशा नरवाल व देवांगना कलिता को जमानत दी, UAPA एक्ट के तहत हुए थे गिरफ्तार

0

दिल्‍ली हाई कोर्ट ने उत्तर-पूर्व दिल्ली दंगे के एक मामले में जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय की छात्राओं नताशा नरवाल, देवांगना कालिता और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र आसिफ इकबाल तन्हा को मंगलवार (15 जून) को जमानत दे दी। इन लोगों को पिछले साल फरवरी में दंगों से जुड़े एक मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था।

दिल्‍ली हाई कोर्ट

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति एजे भंभानी की पीठ ने निचली अदालत के इन्हें जमानत ना देने के आदेश को खारिज करते हुए तीनों को नियमित जमानत दे दी। अदालत ने पिंजड़ा तोड़ कार्यकर्ताओं नताशा नरवाल, देवांगना कालिता और तन्हा को अपने-अपने पासपोर्ट जमा करने, गवाहों को प्रभावित न करने और सबूतों के साथ छेड़खानी न करने का निर्देश भी दिया।

बता दें कि, इकबाल तन्हा, देवांगना कलीता और नताशा नरवाल को दिल्ली दंगा मामले में पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ फरवरी 2020 में हुए प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में 53 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 200 लोग घायल हो गए थे।

गौरतलब है कि, 24 फरवरी 2020 को उत्तर-पूर्व दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसा भड़क गई थी, जिसने सांप्रदायिक टकराव का रूप ले लिया था। हिंसा में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई थी तथा करीब 200 लोग घायल हो गए थे। (इंपुट: भाषा के साथ)

Previous articleCBSE 12th Result 2021: 12वीं के छात्रों के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया पर CBSE पैनल का सुझाव आना अभी बाकी, अधिक जानकारी के लिए cbse.gov.in को करें फॉलो
Next articleलखनऊ: दुष्कर्म किए जाने का विरोध करने पर बॉयफ्रेंड ने दो दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा की बेरहमी से हत्या की; आरोपियों ने लड़की पर 24 बार चाकू से किया हमला