दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे से ठिठुरे लोग

0

राष्ट्रीय राजधानी आज सुबह घने कोहरे में ढकी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे के चलते दृश्यता कम रही जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ।

रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर की ओर जाने वाली 69 ट्रेनें तय समय से देरी से चल रही हैं और 16 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।

Photo courtesy: DNA

भाषा की खबर के अनुसार, मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई जो साढ़े आठ बजे 400 मीटर हो गई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ अधिकतम तापमान के 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।’’ सुबह साढ़े आठ बजे हवा में 100 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

कल अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Previous articleAnil Baijal sworn in as 20th Lieutenant Governor of Delhi
Next articlePakistan Cricket Board gets green light for legal action against BCCI