भोपाल रैली में बरसे केजरीवाल कहा- नोटबंदी के बहाने बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही है मोदी सरकार

0

नोटबंदी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छोला दशहरा मैदान में परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि नोटबंदी देश के इतिहास के 8 लाख करोड़ का सबसे बड़ा घोटाला है। मुकेश अम्बानी के खिलाफ कोई बोलने की हिम्मत नहीं कर सकता, क्योंकि उससे इन्होंने खूब पैसे खाए हैं। नोटबंदी के बहाने बड़े पूंजीपतियों को मोदी सरकार फायदा पहुंचा रही है और आम आदमी को लूटा जा रहा है।

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, केजरीवाल सुबह मुंबई की फ्लाइट से भोपाल पहुंचे। यहां गेस्ट हाउस पहुंचने पर आप के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। केजरीवाल ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मकसद भ्रष्टाचार को खत्म करना नहीं था। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मोदीजी की नियत भी खराब है और नीति भी। किसानों और गरीबों का लोन माफ नहीं किया जाता, लेकिन अमीरों का लोन माफ किया जाता है।’

पहले लोग रिश्वत देने के लिए 1000 और 500 के नोट लेकर जाते थे अब 2000 रूपए का नोट लेकर जाएंगे। मोदी जी ने भ्रष्टाचारियों के लिए आसानी कर दी है।  मोदी जी अपने दोस्तों को बचा रहे हैं। यदि वो भ्रष्टाचार ही ख़त्म करना चाहते हैं तो स्विस बैंक में जमा अपने दोस्तों का पैसा क्यों नहीं निकलवाते। उन्हें जेल में क्यों बैंड नहीं कर देते?

केजरीवाल ने भोपाल में रैली को संबोधित करते हुए कहा-बिडला और सहारा के यहाँ पड़े इनकम टैक्स के छापों में मोदी और शिवराज को पैसे देने की एंट्रियाँ दर्ज हुई हैं। मोदी जी के गुजरात सीएम रहते हुए उन्हें 40 करोड़ 10 लाख रूपए देने की 7 एंट्रियाँ दर्ज हैं, जबकि मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह के नाम 5-5 करोड़ की दो एंट्रियाँ मिली हैं। इसकी जांच क्यों दबा दी गई?

मैंने फाइल देखी है उसमें देश के सारे बड़े लोगों के नाम है… नरेश गोयल, अनिल अम्बानी और अडानी के नाम हैं, लेकिन मोदी जी ने हमें लाइन में लगकर देशभक्ति दिखाने को कह रहे हैं। क्या सारी देशभक्ति हमें ही दिखानी है?

रैली में केजरीवाल ने राहुल गांधी पर भी हमला बोला उन्होंने कहा- राहुल गांधी कह रहे थे मेरे पास मोदी के खिलाफ भ्रष्टाचार के सुबूत हैं, जिससे भूचाल आ जाएगा। मैं तब से ही घर के बाहर सोता हूँ, लेकिन तीसरे दिन ही राहुल गाँधी, नरेन्द्र मोदी से मिलने चले गए। मोदी ने उन्हें राबर्ट वाड्रा की फाइल दिखाई और शाम को राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे पर छूट दे दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां मिली जुली हैं, ये मिलकर पांच-पांच साल लोगों को लूटती हैं। अगर नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म होता, तो सबसे आगे मैं आकर चिल्लाता-मोदी-मोदी-मोदी। लेकिन मोदी ने अपने अमीर दोस्तों को फायदा पहुंचाने देश का बेड़ा गर्क कर दिया।

https://youtu.be/_mmIw_R6LMw

Previous articleCyber attacks on banking a worrying trend, concedes Ajit Doval’s deputy
Next articleRBI changing rules like PM Modi changes his clothes: Rahul Gandhi