कर्नाटक के मैसूर में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक तनवीर सेत पर एक युवक ने चाकू से जानलेवा हमला किया। हमले में विधायक बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हमले के आरोपी फरहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले के पीछे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विधायक पर हमला होने के बाद उनके शरीर से खून बहने लगा। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत उठाकर हॉस्पिटल तक पहुंचाया। बताया गया कि हमला होने के बाद लोगों ने आरोपी शख्स को दबोच लिया और पिटाई भी की। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि हमला करने के पीछे क्या कारण था ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी शख्स ने विधायक पर ऐसा जानलेवा हमला क्यों किया। तनवीर पर हमले की जैसे ही विधायक समर्थकों को खबर मिली तो वे सभी अस्पताल के बाहर एकत्र हो गए जिसके बाद अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
Attack on Congress MLA Tanveer Sait. in Mysore pic.twitter.com/iKn581zLf2
— Pulse of Telangana (@PTelangana) November 18, 2019
Karnataka: Congress MLA Tanveer Sait was attacked with a sharp knife by a man, Farhan, during an event y'day in Mysuru. The MLA was admitted to a hospital & the attacker was taken into police custody. The reason behind the attack is yet to be ascertained. Investigation underway. pic.twitter.com/NH813Fic50
— ANI (@ANI) November 18, 2019
बता दें कि, कुछ पहले इसी तरह का हमला उत्तराखंड में कांग्रेस विधायक मनोज रावत पर भी हुआ था जब उन्हें पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी। यह घटना उत्तराखंड स्थापना दिवस (9 नवंबर) की पूर्व संध्या पर हुई थी।