कांग्रेस नेता उदित राज ने अयोध्या को बताया बौद्ध स्थल, तो पार्टी नेता ने ही लगा दी क्लास, बोले- “कृपया अपना ज्ञान दुरुस्त करें और मिथ्या वादन करने से बचें”

0

उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता उदित राज ने हाल ही में एक ट्वीट कर कहा था कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या नगर एक बौद्ध स्थल था। पूर्व सांसद उदित राज के इस दावे पर उनकी पार्टी के ही एक नेता ने सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगा दी।

उदित राज

दरअसल, उदित राज ने शुक्रवार (22 मई) को एक ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था, “अयोध्या में खुदाई से सिद्ध हुआ कि यह एक बौद्ध स्थल था। पूरा एरिया पुरातत्व विभाग की निगरानी में अध्ययन किया जाना चाहिए। बौद्ध स्तूपों में मिले धम्म चक्र & अयोध्या में मिले धम्म चक्र में समानता देखने को मिलेगी। मीडिया द्वारा निष्कर्ष पर पहुँचना की यहाँ राम मंदिर था जल्दबाज़ी होगी।”

उदित राज के इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियां दी। उनके इस ट्वीट पर कांग्रेस नेता राजीव त्यागी ने जवाब देते हुए लिखा, “मेरे प्रभु श्री राम त्रेता में हुए और बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व– निर्वाण 483 ईसा पूर्व हुआ। एक समय था कि सनातन धर्म कई बार आक्रांत किया गया और मंदिरों पर आक्रमण हुए और महात्मा बुद्ध भी सनातन धर्म का हिस्सा है। कृपया अपना ज्ञान दुरुस्त करें और मिथ्या वादन करने से बचें।”

कांग्रेस नेता राजीव त्यागी का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं, उनके इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। राजीव त्यागी के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लोग उदित राज को ट्रोल भी कर रहे हैं।

Previous articleपाकिस्तान: प्लेन क्रैश से ठीक पहले का CCTV फुटेज आया सामने, देखें हादसे का खौफनाक मंजर
Next articleपूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर सरकार और RBI पर साधा निशाना