लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी का बड़ा बयान, कांग्रेस वाले मुझे मारने तक का सपना देखने लगे हैं

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, आप मुझे बताइये, क्या जाकिर नाइक जैसे लोगों को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस को माफ कर देंगे।

मध्य प्रदेश
फाइल फोटो

मोदी ने कहा, ‘जरा सोचिए, कांग्रेस वालों को आपके मोदी से इतनी नफरत हो गई है कि वो मोदी को मारने तक के सपने देखने लगे हैं। लेकिन वे यह कैसे भूल सकते हैं कि मध्य प्रदेश और पूरे देश की जनता ने मोदी पर दांव लगा रखा है।’

उन्होंने इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के साथ संबंधों के लिए भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। मोदी ने कहा कि श्रीलंका सरकार ने श्रीलंका में हुए आतंकवादी हमलों के बाद जाकिर नाइक के पीस टीवी पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया।

पीएम मोदी ने कहा, “क्या आप जानते हैं कि जाकिर नाइक कौन है? वह वही आदमी है जिसके दरबारी डिग्गी (दिग्विजय सिंह) उसकी प्रशंसा करते नहीं थकते थे। आपको यह सुनकर आश्चर्य होगा कि कांग्रेस सरकार ने आतंकवाद पर पुलिस अधिकारियों को संबोधित करने के लिए जाकिर नाईक को बुलाया था। कांग्रेस नेताओं ने जाकिर नाइक की प्रशंसा की, जिनके शब्दों से श्रीलंका में आतंकवाद फैल रहा है। डूब मरो, डूब मरो कांग्रेस वालों।”

Previous articleगुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला बोले- गोधरा कांड की तरह पुलवामा हमला भी बीजेपी की साजिश
Next articleकर्नाटक सरकार के मंत्री जी टी देवगौड़ा को आशंका- जेडीएस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी को दिया वोट