कांग्रेस ने की घोषणा, अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के नए सीएम, सचिन पायलट होंगे डिप्टी CM

0

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। वहीं सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। शुक्रवार(14 दिसंबर) को कांग्रेस की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया गया। बता दें कि गहलोत और सचिन पायलट में से किसी एक को चुनने को लेकर कांग्रेस आलाकमान लगातार बैठकें कर रहा था। जिसके बाद ये फैसला किया गया।

कांग्रेस के पर्यवेक्षक के सी वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी ने अशोक गहलोत को राजस्‍थान का मुख्‍यमंत्री चुना है जबकि सचिन पायलट को उपमुख्‍यमंत्री। डेप्युटी सीएम चुने जाने के बाद सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विधायकों को चयन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। इस चुनाव में जो जनादेश कांग्रेस पार्टी को मिला है, वह जनता को संतोष देने वाला है।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद के दोनों दावेदारों, अशोक गहलोत और सचिन पायलट से अलग-अलग मुलाकात की लेकिन कोई फैसला नहीं हो पाया था। राजस्थान में अशोक गहलोत के अलावा सचिन पायलट का नाम भी सीएम के रूप में आगे चल रहा था।

बता दें कि अशोक गहलोत पहले भी राजस्थान के सीएम रह चुके हैं और उन्हें काफी अनुभव है। वहीं सचिन पायलट राजस्थान में युवाओं के चहेते है, इसके अलावा कांग्रेस नेतृत्व के भी वह पसंदीदा चेहरे है।

Previous articleराफेल मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नेताओं की बयानबाजी, जानिए किसने क्या कहा
Next articleAshok Gehlot to be new Rajasthan Chief Minister, Sachin Pilot deputy CM