कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ’ रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, जहां तक मेरी आवाज पहुंच रही है, देश के एक-एक नागरिक से कहना चाहती हूं कि अपनी आवाज उठाएं। हम चुप रहे तो देखते-देखते बाबा साहेब का क्रांतिकारी संविधान नष्ट हो जाएगा।
प्रियंका गांधी ने इस दौरान कहा, ”आज देश में बदहाली पसर चुकी है। अर्थव्यवस्था को इस सरकार ने नष्ट कर दिया है, बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है। उद्योग खत्म हो रहे हैं, नोटबंदी ने जनता की कमर तोड़ दी। इस सरकार में अपराधियों का बोलबाला है, सरकार अपनी धुन में है।”
देखिए लाइव अपडेट:
‘भारत बचाओ’ रैली में क्या बोलीं सोनिया गांधी
- सोनिया गांधी ने ‘भारत बचाओ’ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, मोदी और शाह का एक ही एजेंडा है कि लोगों को लड़वाओ और असली मुद्दा छिपाओ। हम यह कहना चाहते हैं कि देश के लोकतंत्र और संविधान के लिए हम किसी भी कुर्बानी के लिए तैयार हैं। हम पीछे हटने वाले नहीं है। हम आखिरी सांस तक हम अपना कर्तव्य निभाते रहेंगे।”
- ‘भारत बचाओ’ रैली को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि, किसी भी व्यक्ति, समाज और देश की जिंदगी में कभी-कभी ऐसा वक्त आता है कि उसे इस पार या उस पार का फैसला लेना पड़ता है। आज वही वक्त आ गया है। देश को बचाना है तो हमें कठोर संघर्ष करना होगा
‘भारत बचाओ’ रैली में क्या बोले राहुल गांधी
- हिन्दुस्तान के किसान के बिना अर्थव्यवस्था आगे जा ही नहीं सकती। हमने मनरेगा क्यों दिया इसलिए क्योंकि हमें पता था कि हिन्दुस्तान के मजदूर के बिना देश की अर्थव्यवस्था आगे जा ही नहीं सकती: राहुल गांधी
- आज जीडीपी ग्रोथ 4% है, वह भी तब जब उन्होंने (BJP) जीडीपी को मापने का तरीका बदल दिया। अगर जीडीपी को पुराने तरीके से मापा जाए तो यह सिर्फ 2.5% होगा: राहुल गांधी
- राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, पूरा पैसा 2-3 उद्योगपतियों को पकड़ा दिया है, सारे उद्योगपतियों को नहीं। पिछले 5 सालों में नरेंद्र मोदी ने अडाणी को 50 कॉन्ट्रैक्ट दिए है, देश के एयरपोर्ट पकड़ा दिए बिना कॉन्ट्रैक्ट के। इसको आप चोरी नहीं कहेंगे, भ्रष्टाचार नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे।
- आपको याद होगा एक दिन वह 8 बजे रात को टीवी पर आए और बोला भाईयों और बहनों 500 और 1000 का नोट मैं बंद करने जा रहा हूं। इससे इकॉनमी को जो चोट हुआ वह आज तक ठीक नहीं हुआ: राहुल गांधी
- ‘भारत बचाओ’ रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, “संसद में भाजपा ने कहा कि आपने भाषण दिया और कहा कि भाषण के लिए माफी मांगिए। मुझे कहते हैं कि सही बात बोलने के लिए माफी मांगू। मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है। मैं सच्चाई के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा। मर जाऊंगा, माफी नहीं मांगूंगा।”
#WATCH: Rahul Gandhi,at 'Bharat Bachao' rally: I was told in Parliament by BJP y'day 'Rahul ji, you gave a speech. Apologise for that.' I was told to apologise for speaking something correct. My name is not Rahul Savarkar. My name is Rahul Gandhi. I will never apologise for truth pic.twitter.com/DhgFyZNX1a
— ANI (@ANI) December 14, 2019
‘भारत बचाओ’ रैली में क्या बोले मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी
- कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली को संबोधित करते हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि, आज समय आ गया कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाए। सोनिया गांधी जी के हाथों को मजबूत किया जाए ताकि इस देश को सही तौर पर, सही दिशा में आगे ले जा पाएंगे।
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि अब भाजपा कांग्रेस को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि वह बताए उसके कितने ऐसे नेता रहे जिन्होंने आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य के लिए कांग्रेस एक नया इतिहास बनाएगी।
- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ‘भारत बचाओ’ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं लोगों से यह कहना चाहती हूं कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, जहां तक मेरी आवाज पहुंच रही है, अपने देश के एक-एक नागरिक से कहना चाहती हूं कि अपनी आवाज उठाएं। आज हम अगर अपनी आवाज नहीं उठाएंगे, चुप रहेंगे तो देखते-देखते बाबा साहेब का क्रांतिकारी संविधान नष्ट हो जाएगा।
#WATCH Delhi: Congress leader Priyanka Gandhi: "…Har bus stop, har akhbar pe dikhta hai 'Modi hai to mumkin hai'. Asliyat ye hai ki 'BJP hai to Rs 100 kilo ki pyaaz hai, BJP hai to 45 saal mein sabse zyada berozgari mumkin hai, BJP hai to 4 cr naukriyan nasht hona mumkin hai.." pic.twitter.com/6sr1CAYD9n
— ANI (@ANI) December 14, 2019
- पी चिदंबरम बोले- अर्थव्यवस्ता की हालत खस्ता
कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने रैली को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की हालत खस्ता है। उन्होंने कहा कि लाखों लोगों की नौकरियां जा चुकी है। दुकान और फैक्ट्रियां बंद हो रही है। गांवों में लोगों को काम नहीं मिल रहा है। हर तरह से देश मुश्किल में है। हर दिन बुरी खबर सुनने को मिलती है। पिछले कुछ महीनों में केंद्र की मोदी सरकार ने अर्थव्यस्था को गर्त में पहुंचा दिया है।
इस रैली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। इस रैली में हिस्सा लेने के लिए देश के कोने-कोने से लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। पार्टी के शीर्ष नेता रैली को संबोधित कर मोदी सरकार की विफलताओं और देश के नागरिकों को बांटने के कथित प्रयासों को जनता के सामने उजागर करेंगे।
Delhi: Preparations underway at Ramlila Maidan where Congress is organising 'Bharat Bachao' rally tomorrow. (Earlier visuals) pic.twitter.com/EtnPXyYDBG
— ANI (@ANI) December 13, 2019
रैली को संबोधित करने से पहले राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित भाजपा सरकार की तानाशाही, I.C.U में पहुचा दी गई अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे जनसभा को संबोधित करूगा।”
आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित भाजपा सरकार की तानाशाही, I.C.U में पहुँचा दी गई अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे जनसभा को संबोधित करूँगा।
Live: https://t.co/yxwa8xCWqt#BharatBachaoRally pic.twitter.com/DrOBr4ckYu
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 14, 2019