दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 5 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार (21 जनवरी) को एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। बता दें कि, दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होगा और परिणाम 11 फरवरी को घोषित होंगे।

File Photo: PTI

लिस्ट के अनुसार, मादीपुर से जय प्रकाश पंवार, विकासपुरी से मुकेश शर्मा, बिजवासन से प्रवीण राणा, महरौली से मोहिंदर चौधरी और ओखला से पार्टी ने परवेज हाशमी को उम्मीदवार बनाया है।

इससे पहले सोमावार को कांग्रेस पार्टी ने दूसरी लिस्ट जारी की थी। दूसरी सूची में सात उम्मीदवारों के नाम थे। कांग्रेस ने इस सूची में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से रोमेश सभरवाल को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने इस सूची में तिलक नगर से एस. रमिंदर सिंह बमराह, राजेंद्र नगर से रॉकी तुसीद, बदरपुर से प्रमोद कुमार यादव, कोंडली (SC) से अमरीश गौतम, घोंडा से भीष्म शर्मा और करावल नगर से अरबिंद सिंह को मैदान में उतारा है।

इससे पहले कांग्रेस ने बीते शनिवार को 70 विधानसभा सीटों में से 54 के उम्‍मीदवारों की घोषणा की थी। कांग्रेस ने पहली सूची में अलका लांबा को चांदनी चौक सीट से उम्‍मीदवार बनाया था। कांग्रेस ने चार सीटें राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को दी हैं।

बिहार में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी राष्‍ट्रीय जनता दल चारों सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। आरजेडी ने प्रमोद त्‍यागी को बुराड़ी विधानसभा सीट से पार्टी ने उतारा है। किरारी विधानसभा सीट से डॉ. मोहम्‍मद रियाजउद्दीन खान, उत्‍तम नगर से शांति कुमार और पालम विधानसभा क्षेत्र से निर्मल कुमार सिंह मैदान में उतारा है।

दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है।हालांकि, कांग्रेस की स्थिति भी पिछले चुनाव के मुकाबले मज़बूत लग रही है। 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) को रिकॉर्ड जीत मिली थी, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों पर जीत प्राप्त की थी और 3 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई थी, कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

हालांकि, 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत हुई थी और वोट प्रतिशत के लिहाज से कांग्रेस दूसरे नंबर पर पहुंच गई थी जबकि आम आदमी पार्टी (आप) तीसरे नंबर पर खिसक गई थी।

Previous articleCongress releases third list for Delhi elections, fields former MP Parvez Hashmi from Okhla
Next articleदिल्ली विधानसभा चुनाव: सीएम केजरीवाल का विपक्ष पर निशाना, बोले- मेरा उद्देश्य भ्रष्टाचार को हराना और दिल्ली को आगे ले जाना, मनोज तिवारी ने किया पलटवार