अलीगढ़ में मस्जिद का गुंबद बनाने को लेकर सांप्रदायिक तनाव, बवाल के बाद पथराव और फायरिंग

0

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक मस्जिद के गुंबद के निर्माण को लेकर शुक्रवार(19 मई) रात सांप्रदायिक तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। जिसके बाद इस निर्माण को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए, साथ ही समुदायों के बीच पथराव और फायरिंग की भी खबर है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया है, हालांकि फिलहाल स्थिति काबू में है। वहां पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

दरअसल, खबर फैली कि अलीगढ़ के ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र के फूल चौराहा में स्थित एक मस्जिद में गुंबद का निर्माण कराया जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गुंबद का निर्माण कार्य कराया जा रहा था कि तभी वहां हिंदू समुदाय के कुछ लोग पहुंच गए। हिंदूओं ने दावा किया है कि गुंबद का निर्माण कार्य अवैध तरीके से कराया जा रहा था।

एक तरफ उन लोगों ने मस्जिद में गुंबद निर्माण का विरोध किया, वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम समुदाय के लोग उनके खिलाफ उठ खड़े हुए। यह पूरा मामला तब और बढ़ गया जब पूरे मामले को स्थानीय बीजेपी विधायक संजीव राजा ने मौके पर पहुंचकर हवा दे दी। उन्होंने दावा कर दिया कि केवल मस्जिद का गुंबद ही नहीं, बल्कि पूरी मस्जिद ही अवैध है।

धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ा कि दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। और भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद दोनों गुटों के बीच जमकर गोलीबारी और जमकर पत्थरबाजी हुई। हंगामा बढ़ने के बाद सीओ, सिटी मजिस्ट्रेट, एसएसपी, कई थानों की पुलिसफोर्स समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आधी रात को मस्जिद के ऊपर बन रहे गुंबद को हटवा जा रहा था, इसी बीच किसी ने ऊपरकोट के लोगों को सोशल साइट पर फोटो भेजकर ये अफवाह उड़ा दी कि धर्मस्थल ही गिराया जा रहा है। जिसके बाद भारी संख्या में लोग इकट्ठा होकर फूल चौराहा पर आ गई। और माहौल बिगड़ गया। फिलहाल, हालात शांतिपूर्ण बना हुआ है।

Previous articleCommunal tension in Aligarh old city over mosque repair work
Next articleविश्व हिन्दू परिषद का नेता गांजें की तस्करी में करता था मुस्लिम महिलाओं का इस्तेमाल, 36 किलों गांजें के साथ हुआ गिरफ्तार