उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय मॉरीशस की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। मुख्यमंत्री एक नवंबर को मॉरीशस के लिए रवाना हुए और आज तीन नवंबर को उनके दौरे का आखिरी दिन है। सीएम योगी गुरुवार (2 नवंबर) को जैसे ही मॉरीशस में प्रवासी भोजपुरी सम्मेलन में पहुंचे तो उनके सामने जमकर ‘जय श्री राम’ के नारे लगने शुरू हो गए। जय श्री राम के नारों के साथ ही योगी-योगी के नारे भी लगे।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश और मॉरीशस के रिश्तों को और गहरे तथा भावनात्मक बनाने की अपील करते हुए कहा कि उनकी सरकार इस देश के साथ निवेश तथा पर्यटन के क्षेत्रों में सहयोग के लिये आगे बढ़ेंगी। सीएम योगी ने मॉरीशस में प्रवासी भोजपुरी सम्मेलन में अयोध्या, मथुरा, चित्रकूट और वाराणसी के साथ-साथ आगरा के ताजमहल की भी खूब चर्चा की।
#UPCM श्री #YogiAdityanath ने अप्रवासी भारतीयों को उत्तर प्रदेश में अपने पूर्वजों की जन्मस्थली देखने के लिए आमंत्रित किया।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 2, 2017
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मॉरीशस के लोगों को इन पर्यटन स्थलों को घूमने के लिए आमंत्रित किया। मॉरीशस के अप्रवासी घाट पर आयोजित अप्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में अपने विचार रखते हुए कहा कि 19वीं शताब्दी के तीसरे दशक से बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के बाशिंदे गन्ने के खेतों में काम करने के लिए मॉरीशस आने लगे थे।
इस समय उत्तर प्रदेश के कई अप्रवासी मॉरीशस के विकास एवं सुदृढ़ीकरण में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। योगी ने इस संबंध को और अधिक प्रगाढ़ एवं भावनात्मक बनाने की अपील करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश एवं मॉरीशस उद्योग, निवेश एवं पर्यटन के क्षेत्रों में सहयोग करने के लिए आगे बढ़ें।
सीएम योगी ने हाल ही में 24 से अधिक अमेरिकी कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी। ये कंपनियां उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाएं तलाश रही हैं। योगी ने अमेरिकी कंपनियों को आश्वस्त किया था कि उनकी सरकार निवेशकों के अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 50 सदस्यीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका-भारत स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम के बैनर तले योगी से मुलाकात की थी।
‘उल्टा तिरंगा’ देख भड़के लोग
हालांकि मॉरीशस दौरे के दौरान CM योगी के कार्यक्रम में एक बड़ी चूक हो गई। दरअसल सीएम योगी ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “मॉरिशस में अप्रवासी घाट पर आगंतुक पुस्तिका में अपने उद्गार अंकित किया।”
https://twitter.com/myogiadityanath/status/926120737261400064
इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सीएम योगी जिस आगंतुक पुस्तिका में लिख रहे हैं वहां भारत और मॉरीशस का झंडा लगा हुआ है। जिसमें भारत का तिरंता उल्टा नजर आ रहा है। जैसे ही लोगों की नजर उल्टे तिरंगे पर पड़ी लोग भड़क गए।
इस तस्वीर के कारण योगी आदित्यनाथ ट्रोल भी हो गए। ट्विटर पर यह तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। काफी लोगों ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री कार्यालय और सीएम योगी आदित्यनाथ को इस गलती का अहसास कराया है, लेकिन उनके अकाउंट पर अभी भी यह तस्वीर मौजूद है।
झंडा सीधा रहे हमारा pic.twitter.com/NNKDv1v8gy
— Nilesh Shevgaonkar (@Nilesh_Noor) November 3, 2017
योगी जी तिरंगे का अपमान जो आप किये हैं उसके लिया क्या कहेंगे ? कम से कम तिरंगे को सीधा तो कर लिए होते की सत्ता के नशे में कुछ दिख नहीं रहा है?
— Shahnawaz Ansari (@shanu_sab) November 3, 2017
Tiranga ulta lagaya hai ?https://t.co/1iMBLwivJn
— कोमल 🙂 ?? (@Komal_Indian) November 3, 2017
Fixed it ?? pic.twitter.com/TwECU7cH55
— Pyaar Se Mario (@SquareGas) November 3, 2017
पर झंडा सीधा नहीं किया ?
— Bulla بُلا बुल्ला (@Naamhaibulla) November 3, 2017
झंडा तो सीधा ही लगेगा चाहे योगी जी को उल्टा करना पङे #झंडा_उंचा_रहे_हमारा#जय_हिन्द pic.twitter.com/k4nIzXDVD3
— Faisal Iqbal (@Mdfaisaliqbal) November 3, 2017
@girirajsinghbjp झंडा उलटा है , अब तुम कब जा रहे हो पाकिस्तान ?
— Bulla بُلا बुल्ला (@Naamhaibulla) November 3, 2017
Jhanda to seedha Kar le pahle Desh ka ??
Ye Fhenku sarkar jinhen ye nahi pta ki Desh ka jhanda Kesa hota hai chale Hein Desh ka bedagrak kne pic.twitter.com/zpvo0pURVC— सौरभ चौहान (@saurabh199883) November 3, 2017
@Uppolice as per law hoisting flag upside down is an offence. Please take appropriate action against the concerned person. @CMOfficeUP pic.twitter.com/nJWm57LAoX
— SAVE THE KIDS (@Sarkarist) November 3, 2017
Ek Sanghi ko desh ke flag se kya lena dena jaisa ho wesa rendo do pic.twitter.com/8dBq5IncRl
— iqram ismail (@ikkuiqram) November 3, 2017