कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के चित्रकूट विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। इसके साथ ही पार्टी ने सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। अगले महीने गुजरात और 2018 में मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से कांग्रेस की यह जीत अहम मानी जा रही है।
File Photo: PTIन्यूज एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्वाचन अधिकारी ए के द्विवेदी ने बताया कि कांग्रेस के उम्मीदवार नीलांशु चतुर्वेदी ने अपने निकटतम उम्मीदवार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शंकरदयाल त्रिपाठी को 14,133 मतों के अंतर से हरा दिया।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस उम्मीदवार को 66,810 मत हासिल हुए तथा बीजेपी प्रत्याशी त्रिपाठी को 52,677 वोट मिले। 2455 मतदाताओं ने नोटा (नन ऑफ द एबव, यानि इनमें से कोई नहीं) का विकल्प चुना। कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह के निधन के कारण इस सीट पर नौ नवंबर को उपचुनाव कराया गया था, जिसमें 65 फीसदी मतदान हुआ था।
वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में सिंह ने 10,970 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी के सुरेन्द्र सिंह गहरवार को पराजित किया था। चित्रकूट सीट के लिए हुए उपचुनाव में 12 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला चतुर्वेदी और त्रिपाठी के बीच ही माना जा रहा था।
उत्तर प्रदेश की सीमा से लगी मध्यप्रदेश की चित्रकूट सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती है। कांग्रेस के कब्जे से यह सीट हथियाने के लिए सत्ताधारी भगवा पार्टी ने अपना पूरा जोर लगाया था। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन दिन तक चित्रकूट में चुनाव प्रचार के लिये आए थे, लेकिन उसे कोई सफल नहीं मिली।
शिवराज ने यहां तीन दिनों तक रूककर जमकर प्रचार किया था। उनके अलावा प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नंदकुमार चौहान और शिवराज मंत्रिमंडल के करीब एक दर्जन मंत्री भी इसी इलाके में घूम-घूमकर वोट मांग रहे थे। उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे होने की वजह से शिवराज ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को भी प्रचार के लिए बुलाया था।
सोशल मीडिया पर BJP की जमकर आलोचना हो रही है:-
सोशल मीडिया पर मुख्मयंत्री शिवराज सिंह चौहान के उस बयान को लेकर यूजर्स अपने-अपने अंदाज में मजा ले रहे हैं, जिसमें उन्होंने पिछले दिनों मध्यप्रदेश की सड़कों को अमेरिका की सड़कों से बेहतर बताया था। अरशी खान नाम की एक यूजर ने शिवराज पर तंज कसते हुए लिखा है, ‘चित्रकूट मे कांग्रेस 15,000 वोटों से जीती, लगता है मामा जी की अमेरीका से अच्छी सड़के जनता को पसंद नही आ रही।’ इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
चित्रकूट मे कांग्रेस 15,000 वोटों से जीती…लगता है मामा जी की अमेरीका से अच्छी सड़के जनता को पसंद नही आ रही ????
— arshi khan (@arshiazizkhan) November 12, 2017
चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार, हवा के रूख को बता रही है. नोटबंदी और GST का सारा सच अब जनता को समझ आने लगा है. ये परिणाम जनता के मन में भाजपा के प्रति बढ़ते अविश्वास और विरोध का प्रतीक है. भाजपा की हार की हवा, अब गुजरात तक भी जाएगी.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 12, 2017
मामा ने कहानी सुनाई की MP की सड़कें US से अच्छी है जनता ने मुंह पर चित्रकूट जड़ कर बताया कि हम जाग रहें है #Chitrakoot
— kaur (@Kaur0212) November 12, 2017
https://twitter.com/VinodDua_/status/929619687381508097
भगवान राम की नगरी चित्रकूट में भाजपा की पराजय देश के लिये बडा संकेत और निर्देश है…भगवान राम ने छल, कपट और झूठ वाली भाजपा को नकार दिया है..।#राम_की_नगरी_में_कांग्रेस
— Jitu Patwari (@jitupatwari) November 12, 2017
#चित्रकूट उपचुनाव में जनता ने भाजपा के प्रदुषित और जन विरोधी राजनीतिक मंसूबों को कूट कर परिवर्तन का संकेत दे दिया है | #ChitrakootBypoll
— Jaiveer Shergill (@JaiveerShergill) November 12, 2017
https://twitter.com/SirRavishKumar/status/929659255463993344
https://twitter.com/RoflCritic/status/929657083682852864
https://twitter.com/i_marwadi/status/929626862522859520