“यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जीत है”: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बोले चिराग पासवान

0

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “विजय” करार दिया और कहा कि लोगों ने उनपर भरोसा जताया है। लोजपा ने चुनाव में केवल एक सीट जीती है और कई सीटों पर जदयू को हराने में भूमिका निभाई है।

बिहार
फाइल फोटो: सोशल मीडिया

चुनाव नतीजे आने के बाद चिराग पासवान ने ट्वीट किया, “बिहार की जनता ने आदरणीय नरेंद्र मोदी जी पर भरोसा जताया है। जो परिणाम आए हैं उससे यह साफ़ है की भाजपा के प्रति लोगो में उत्साह है। यह प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की जीत है।”

चिराग पासवान ने दो और ट्वीट किए हैं, जिसमें उन्होंने पार्टी के स्टैंड का स्वागत किया है और उम्मीदवारों की लड़ाई पर भरोसा जताया है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, “सभी लोजपा प्रत्याशी बिना किसी गठबंधन के अकेले अपने दम पर शानदार चुनाव लड़े। पार्टी का वोट शेयर बढ़ा है। लोजपा इस चुनाव में बिहार1st बिहारी1st के संकल्प के साथ गई थी। पार्टी हर ज़िले में मज़बूत हुई है। इसका लाभ पार्टी को भविष्य में मिलना तय है।”

चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में आगे कहा, “मुझे पार्टी पर गर्व है की सत्ता के लिए पार्टी झुकी नहीं। हम लड़े और अपनी बातों को जनता तक पहुंचाया। जनता के प्यार से इस चुनाव में पार्टी को बहुत मज़बूती मिली है। बिहार की जनता का धन्यवाद।”

बता दें कि, 243 सदस्यों वाली बिहार विधान सभा के चुनाव नतीजों में 75 सीटों के साथ राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि 74 सीटों के साथ भाजपा दूसरे नंबर पर रही है। नीतीश कुमार की पार्टी 43 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर है। सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए को 125 सीटों के साथ बहुमत हासिल हुआ है। वहीं, विपक्षी महागठबंधन 110 सीटें जीतने में कामयाब रहा है।

Previous articleविधानसभा उपचुनावों में BJP की बड़ी जीत, 11 राज्यों की 59 सीटों में से 40 पर किया कब्जा; 12 पर कांग्रेस को मिली जीत
Next articleUPSSSC Mandi Parishad Result 2020: यूपी मंडी परिषद में स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी