देश की राजधानी दिल्ली में मासूम बच्चियों के साथ रेप व छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिसका ताजा मामला एक बार फिर से देखने को मिला है। दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची से एक किशोर ने कथित रूप से यौन शोषण किया है। आरोपी लड़के को पकड़ लिया गया है।
प्रतीकात्मक तस्वीर: HTसमाचार एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी 14 वर्षीय लड़का है और वह पीड़िता के घर के नजदीक रहता है। उसे पकड़ लिया गया है।
उन्होंने बताया कि लड़का बच्ची के घर गया उसके बाद वह उसके कमरे में गया। अपने कपड़े उतार दिये उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की।
बच्ची के एक रिश्तेदार ने घटना को देख लिया और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद लड़के को पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रहीं है।