छत्तीसगढ़ : फेसबुक पोस्ट में पंडित दीनदयाल का योगदान पूछने पर IAS अधिकारी का भाजपा सरकार ने किया तबादला

0

सोशल मीडिया पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर टिप्पणी करने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को जिले से हटाकर मंत्रालय भेज दिया गया है। अधिकारी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जा रहा है।

भाषा की खबर के अनुसार, राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शिव अनंत तायल का तबादला कर दिया है. तायल मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिला पंचायत कांकेर के पद में पदस्थ थे। अब उन्हें मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।

वर्ष 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तायल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया फेसबुक पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को लेकर टिप्पणी कर दी थी। टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अधिकारी पर कार्रवाई की मांग कर दी। हालांकि बाद में अधिकारी ने अपने पोस्ट हटा लिया और इस पर खेद जताया था।

Previous articleफवाद के बाद अब माहिरा ने तोड़ी उड़ी हमले पर अपनी चुप्पी
Next articleDelhi Police to ‘up its game’ in tackling online stalking