दूसरी बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने कैप्टन अमरिंदर सिंह

0

पंजाब में कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार(16 मार्च) को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पंजाब के 26वें मुख्यमंत्री बने अमरिंदर ने दूसरी बार राज्य की बागडोर संभाली है। कैप्टन के कैबिनेट में चुनाव के दौरान भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर तीसरे नंबर पर ली शपथ। सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट से बीजेपी उम्मीदवार को हराकर पहली बार इस सीट से विधायक बने हैं। अमरिंदर की टीम में 9 विधायकों को मंत्री बनाया गया है।

पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह ने बदनौर राजभवन में सिंह और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए र्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। पंजाब चुनावों में जबर्दस्‍त कामयाबी हासिल कर कांग्रेस 10 साल बाद राज्‍य की सत्‍ता में लौटी है।

उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस ने विधानसभा की 117 सीटों में से 77 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं, सत्तारूढ़ शिअद-भाजपा को मात्र 18 सीटें मिली, राज्य में पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी ने 20 सीटें जीतीं जबकि दो सीटें नई पार्टी और आप की सहयोगी लोक इंसाफ पार्टी को मिली। यह दूसरी बार है जब अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने हैं, इससे पहले वह 2002 से 2007 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे।

यह हैं सीएम अमरिंदर की पूरी टीम

कैबिनेट मंत्री
ब्रह्म महेंद्रा
नवजोत सिंह सिद्धू
मनप्रीत सिंह बादल
साधु सिंह धर्मसोत
तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा
राणा गुरजीत सिंह
चरणजीत सिंह चन्नी

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
अरुणा चौधरी
रजिया सुल्ताना

Previous articleगोवा में आज होगा शक्ति परीक्षण, विधानसभा पहुंचे मनोहर पर्रिकर
Next articleसिनेमाघरों से पहले ही लीक होकर सोशल मीडिया पर आया बाहुबली-2 का ट्रेलर