आठ राज्यों की दस विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। रविवार (9 अप्रैल) को इन सभी सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इस उपचुनाव में बीजेपी की लहर साफ तौर पर दिखाई दे रही है। खबर लिखे जाने तक 10 विधानसभा सीटों में से 4 पर BJP ने जीत दर्ज की है, जबकि 2 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है, वहीं, दिल्ली में AAP की जमानत जब्त हो गई है। दिल्ली के राजौरी गॉर्डन उपचुनाव में BJP के मनजिंदर सिंह सिरसा जीत गए हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार दूसरे नंबर हैं, वहीं केजरीवाल की पार्टी तीसरे नंबर पर है।
File photoदिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर बीजेपी को 40,602 वोट मिले, कांग्रेस को 25,950 वोट मिले, जबकि आप के खाते में मात्र 10,243 वोट रहे। मनजिंदर सिंह सिरसा ने 14 हजार से ज्यादा वोट के अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा को सबसे ज्यादा 52 फीसदी, कांग्रेस को 33 और आप को 13 फीसदी वोट पड़े।
बता दें कि, जिन सीटों के नतीजे आज आने हैं, इनमें राजस्थान-धौलपुर, मध्य प्रदेश- अटेर, बांधवगढ़, झारखंड-लिट्टीपाड़ा, पश्चिम बंगाल- कांठी दक्षिण, असम- धेमाजी, कर्नाटक- नंजनगुड, गुंडलुपेट, हिमाचल प्रदेश- भोरांजी और सिक्किम- अपर बुरटुक शामिल है।
पढ़ें- कहां से कौन जीता?
1- दिल्ली के राजौरी गॉर्डन विधानसभा उपचुनाव में BJP के मनजिंदर सिंह सिरसा 14652 वोटों से जीत गए हैं।
2- कर्नाटक उपचुनावः नंजनगुड विधानसभा सीट से कांग्रेस के काले एन केशवामूर्ति 21334 वोट से जीते।
3- कर्नाटक उपचुनाव: गुंडलुपेट विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एम.सी. मोहन कुमारी 10877 वोटों से जीतीं।
4- पश्मिच बंगाल उपचुनावः TMC की चंद्रिमा भट्टाचार्य कांठी दक्षिण सीट से जीतीं।
5- हिमाचल प्रदेश के भोरंज विधानसभा उप चुनाव में बीजेपी के अनिल धीमन ने 8290 वोट से जीत हासिल की है।
6- मध्य प्रदेश उपचुनावः बीजेपी के शिवनारायण सिंह बांधवगढ़ सीट से 25476 वोटों से जीते।
7- मध्य प्रदेश उपचुनाव: अटेर विधानसभा सीट से
8- असम उपचुनाव: धेमाजी सीट से BJP प्रत्याशी रानोज पैगू 9285 वोट से जीते।
9- झारखंड की लिटीपारा विधानसभा सीट
10- राजस्थान की धौलपुर विधानसभा सीट