BSEB 10th, 12th Dummy Admit Card 2022 Released: बिहार बोर्ड ने जारी किया कक्षा 10वीं, 12वीं का डमी एडमिट कार्ड; छात्र biharboardonline.com पर जाकर ऐसे करें डाउनलोड

0

BSEB 10th, 12th Dummy Admit Card 2022 Released: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए मंगलवार (12 अक्टूबर, 2021) को डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने बिहार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइटों पर BSEB डमी एडमिट कार्ड की जांच कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र biharboardonline .com या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड़ कर सकते हैं।

बोर्ड ने पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों द्वारा भरी गई जानकारी के आधार पर एडमिट कार्ड जारी किए हैं। जो उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में कोई सुधार चाहते हैं, वे 25 अक्टूबर 2021 तक उन्हें सही करवा सकते हैं। नाम, माता-पिता का नाम और विषय, जन्म तिथि, फोटो और हस्ताक्षर जैसे विवरणों में पाई गई विसंगतियों को इस समय के दौरान ठीक किया जा सकता है।

उम्मीदवार बीएसईबी डमी एडमिट कार्ड 2022 को ऑनलाइन सही कर सकते हैं और अपने संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों को एक फोटोकॉपी जमा कर सकते हैं। बोर्ड ने प्रत्येक छात्र को अलग से बीएसईबी डमी एडमिट कार्ड 2022 जारी करने के संबंध में मैसेज भी भेजा है।

BSEB डमी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक।

कैसे करें डाउनलोड:

  • सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline .com या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध ‘Latest Updates’ पर जाएं और फिर प्रासंगिक लिंक का चयन करें।
  • इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करें, जहां लिखा हो- BSEB 10th, 12th Dummy Admit Card 2022
  • लॉग इन करने के लिए उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2021 देखें और डाउनलोड करें।
  • इसे भविष्य में उपयोग के लिए संभाल कर रख लें।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बीएसईबी डमी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर जाएं।

Previous article“MS Dhoni is not charging any honorarium for his services as mentor of Indian team”: Jay Shah
Next articleमुंबई के कुर्ला में आवासीय सोसाइटी में लगी भीषण आग, 20 मोटरसाइकिलें जलकर हुई खाक