मशहूर अभिनेता शिव कुमार सुब्रमण्यम का निधन, 2 महीने पहले हुई थी बेटे की मौत

0

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और स्क्रीनराइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम का मुंबई में निधन हो गया। अभिनेता ने कल रात इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई कलाकार सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

शिव कुमार सुब्रमण्यम

शिव कुमार का निधन किस कारण हुआ, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि शिव कुमार सुब्रमण्यम लंबे समय से बीमार थे और वह Pancreatic कैंसर से जूझ रहे थे।

शिव कुमार सुब्रमण्यम को आखिरी बार पिछले साल फिल्म ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।

फिल्ममेकर बीना सरवर ने शिव कुमार सुब्रमण्यम के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्विटर पर अभिनेता को श्रद्धांजलि दी और बताया कि दो महीने पहले ही उनके बेटे जहान की ब्रेन ट्यूमर के कारण मौत हो गई थी।

उन्होंने लिखा, ‘बहुत ही दुखद खबर। बेटे जहान की मौत के ठीक दो महीने बाद ही उनका निधन हो गया। उनके बेटे जहान को ब्रेन ट्यूमर था। 16वें बर्थडे से पहले ही उसकी मौत हो गई।’

शिव सुब्रमण्यम को उनकी फिल्म परिंदा के लिए भी जाना जाता है, जिसके लिए उन्हें बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला। वहीं ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ भी उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ कहानी के फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वहीं, कमीने, द्रोहकाल, 2 स्टेट्स, हिचकी, तू है मेरा संडे और मीनाक्षी सुंदेश्वर जैसी फिल्मों के जरिए भी शिव सुब्रमण्यम चर्चा में रहे थे।

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous articleभगवान राम का अपमान करने के लिए बॉलीवुड गीतकार मनोज मुंतशिर को करना पड़ रहा है आलोचनाओं का सामना, ट्रोल होने के बाद हिंदुओं पर कटाक्ष करते हुए किया ट्वीट
Next articleपंजाब कांग्रेस का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल हैक