यूपी के बागपत में बड़ा हादसा, यमुना नदी में नाव डूबने से 15 लोगों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

0

उत्तर प्रदेश के बागपत से करीब 6 किमी दूर काठा गांव के पास गुरुवार(14 सितंबर) की सुबह यमुना नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई, इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद करीब 15 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दर्जनों लोग अभी भी लापता बताए जा रहें है।

फोटो- ANI

पुलिस मौके पर पहुंचे चुकी है और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इस हादसे में 12 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस नाव में करीब 60 लोग सवार थे, हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के काठा की है।

बताया जा रहा है कि, इस नाव की क्षमता 10-15 लोगों की ही थी, लेकिन ज्यादा यात्रियों के सवार होने की वजह से बीच नदी में नाव पलट गई। एसडीआरएफ की टीम भी मेरठ से घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

ख़बरों के मुताबिक, बागपत के काठा गांव निवासी अनेक महिला और पुरुष हर रोज नाव द्वारा यमुना पार करके मजदूरी और खेती किसानी के लिए हरियाणा जाते हैं। गुरुवार की सुबह भी तकरीबन 6:30 बजे 60 के करीब महिला और पुरुष यमुना पार करके हरियाणा जाने के लिए नाव में सवार हुए थे कि थोड़ी दूर चलने के बाद ही अचानक नाव डगमगाकर यमुना में पलट गई।

 

Previous articleRajasthan Police gives clean chit to six accused in Pehlu Khan’s murder
Next articleकानपुर: लापता तीन छात्राओं में से दो लड़कियों के शव मिले, तीसरी का नहीं मिला सुराग