नई दिल्ली। महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी), 10 नगर निगमों और 11 जिला परिषदों के लिए गुरुवार(23 फरवरी) को वोटों की गिनती जारी है। लेकिन सबकी निगाहें बीएमसी के नतीजों पर टिकी हैं, जहां दो दशकों में पहली बार बीजेपी-शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। इसलिए कहा जा रहा है कि शिवसेना-बीजेपी दोनों की साख दांव पर है।
बृहन्मुंबई नगर निगम की 227 सीटों पर हो रही मतगणना के शुरुआती रूझान के मुताबिक, शिवसेना 85 सीटों पर आगे चल रही हैं, जबकि भाजपा 52 सीटों पर आगे हैं। राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस 16, राकांपा 6 और मनसे 9 सीटों पर आगे है।
#BMCPolls2017: Shiv Sena leading on 85 wards, BJP on 52 wards, Congress on 16 wards, MNS on 9 wards, NCP on 6 wards and others on 5 pic.twitter.com/InodoBUq5e
— ANI (@ANI) February 23, 2017
बीएमसी सहित महाराष्ट्र के 10 नगर निगमों, 25 जिला परिषदों एवं 283 जिला पंचायतों पर हुई वोटिंग के लिए सुबह 10 बजे मतगणना शुरू हुई। थोड़ी ही देर में साफ हो जाएगा कि मुंबई में किसका शासन होगा। बता दें कि 21 फरवरी को वोटिंग हुई थी।