BMC चुनाव 2017 मतगणना: खराब प्रदर्शन के बाद मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने दिया इस्तीफा

0

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी), 10 नगर निगमों और 11 जिला परिषदों के लिए गुरुवार(23 फरवरी) को वोटों की गिनती जारी है। बृहन्मुंबई नगर निगम की 227 सीटों पर हो रही मतगणना के शुरुआती रूझान के मुताबिक, शिवसेना 85 सीटों पर आगे चल रही हैं, जबकि भाजपा 52 सीटों पर आगे हैं। राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस 16, राकांपा 6 और मनसे 9 सीटों पर आगे है।

फाइल फोटो।

जैसे-जैसे चुनाव नतीजे आने शुरू हुए हैं नेताओं पर इसका असर देखने को मिल रहा है। इस बीच बीएमसी चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने मुंबई ईकाई के चेयरमैन पद से इस्तीफे की पेशकश की है। अब सबकी निगाहें बीएमसी के नतीजों पर टिकी हैं, जहां दो दशकों में पहली बार बीजेपी-शिवशेना अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। इसलिए कहा जा रहा है कि शिवसेना-बीजेपी दोनों की साख दांव पर है।

बीएमसी सहित महाराष्ट्र के 10 नगर निगमों, 25 जिला परिषदों एवं 283 जिला पंचायतों पर हुई वोटिंग के लिए सुबह 10 बजे मतगणना शुरू हुई। थोड़ी ही देर में साफ हो जाएगा कि मुंबई में किसका शासन होगा।

 

Previous articlePakistan: Blast in Lahore, 8 killed, several injured
Next articleShah Rukh Khan’s drive with son AbRam is cute but not cool