जम्मू कश्मीर: जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड धमाका, 18 लोग घायल

0

जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रहीं है। खबर है कि जम्‍मू में एक बस स्‍टैंड पर गुरुवार सुबह जोरदार ब्‍लास्‍ट हुआ हैं, इस ब्‍लास्‍ट में कई लोग घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया है।

file photo

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि इस ब्‍लास्‍ट में 18 लोग घायल हुए है। बस अड्डे पर जो ब्‍लास्‍ट हुआ है, उसे एक ग्रेनेड हमला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस जगह ये धमाका हुआ है वह भीड़भाड़ वाला इलाका है, घायलों की संख्‍या बढ़ भी सकती है। फिलहाल, इस घटना में और ज्‍यादा जानकारी का इंतजार है।

जम्मू के आईजीपी एमके सिन्हा ने बताया कि यह एक ग्रेनेड धमाका था। इस घटना में लगभग 18 लोग घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी है, पूरे राज्य में सुरक्षा के चाक-चौबंद पुख्ता किए गए हैं। पुलवामा हमले के बाद भी कई ऐसे इनपुट आते रहे हैं जिसमें एक और हमले का शक था।

Previous articleदिल्ली: AAP विधायक महेंद्र गोयल पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज
Next articleगैर-जमानती वारंट के बाद अब अर्नब गोस्वामी को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका