‘थाना फोड़ने का कहेंगे तो वह भी फोड़ देंगे, पदाधिकारी जो भी आदेश देंगे वह करेंगे’: BJP नेता के विवादित बयान का वीडियो वायरल

0

मध्य प्रदेश के धार जिला के भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष जयसूर्या का एक विवादित बयान सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी जो भी आदेश देंगे वह युवा मोर्चा को मानना पड़ेगा, फिर चाहे वह भाषण देना का हो या फिर पार्टी का झंडा लगाने का या फिर थाना फोड़ने का।

भाजपा युवा मोर्चा

बता दें कि, जयसूर्या को अभी कुछ ही दिनों पहले ही भाजपा ने युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है। धार जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष जयसूर्या का गुरुवार धरमपुरी नगर प्रथम आगमन था, इस दौरान उनका नगर में भव्य स्वागत हुआ। वहीं, धरमपुरी की राम धर्मशाला में सभा को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयसूर्या ने विवादित बयान दे डाला।

जयसूर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी जो भी आदेश करें वह युवा मोर्चा को मानना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि, हमारे पदाधिकारी जो भी आदेश देंगे, वो हमें मानना पड़ेगा। फिर चाहे वह भाषण देना का हो या फिर पार्टी का झंडा लगाने का या फिर थाना फोड़ने का।

जयसूर्या के इस विवादित बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसपर यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। एक यूजर ने लिखा, “इस माइक पर बोलने वाले और साथ में सहमत होकर तालियां बजाने वालों को दुसरे शब्दों में मानसिक गुलाम भी कह सकते है जो कि कभी भी दंगाईयों में परिवर्तित हो सकतें हैं।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “ऐ है अंधभक्तों का ट्रेनिंग कैंप… भाषा और विचार दोनों गिरे हुए! थाना फोड़ दो.. भाषण पेल दो… जैसे शब्दों का इस्तेमाल… कितना गिरेंगे ऐ अंधभक्त?”

Previous articleभारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद ने नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के दौरान पहलवान को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल
Next articleउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के निवास पर आयकर विभाग की छापेमारी