दिल्ली विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी की 10 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, सीएम केजरीवाल के खिलाफ सुनील यादव को मैदान में उतारा

0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इस सूची में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। बता दें कि, इससे पहले भाजपा ने पहली सूची जारी की थी जिसमें 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे।

लिस्ट के अनुसार, नई दिल्ली सीट से भाजपा ने सुनील यादव को टिकट दिया है। इसके अलावा हरि नगर से तेजिंदर पाल बग्गा को टिकट दिया गया है। भाजपा की ओर से जारी दूसरी सूची में नांगलोई जाट से सुमनलता शौकीन, राजौरी गार्डन से रमेश खन्ना, हरि नगर से तेजिंदर पाल बग्गा, दिल्ली कैंट से मनीष सिंह, नई दिल्ली से सुनील यादव, कस्तूरबा नगर से रविंद्र चौधरी, महरौली से कुसुम खत्री, कालकाजी से धर्मवीर सिंह, कृष्णा नगर से अनिल गोयल और शाहदरा से संजय गोयल का नाम शामिल है।

सत्तारूढ़ आप ने अपने अधिकतर विधायकों को फिर से टिकट दिया है तो भाजपा ने भी अपने पुराने चेहरों पर दांव लगाया है। कांग्रेस ने भी कई पूर्व मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि, दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होगा और परिणाम 11 फरवरी को घोषित होंगे।

दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है। हालांकि, कांग्रेस की स्थिति भी पिछले चुनाव के मुकाबले मज़बूत लग रही है। 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) को रिकॉर्ड जीत मिली थी, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों पर जीत प्राप्त की थी और 3 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई थी, कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

हालांकि, 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत हुई थी और वोट प्रतिशत के लिहाज से कांग्रेस दूसरे नंबर पर पहुंच गई थी जबकि आम आदमी पार्टी (आप) तीसरे नंबर पर खिसक गई थी।

Previous articleRTI reply by MHA exposes Modi and Shah over tukde tukde gang claims
Next articleदिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 7 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, सीएम केजरीवाल के खिलाफ इस नेता को मैदान में उतारा