उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर से किसानों का मुद्दा उठाया है। इस बार उन्होंने लखीमपुर खीरी और पीलीभीत जिलों के सीमावर्ती किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि, इनकी पीड़ा को समझने के लिए बोलने से ज्यादा उनकी बात सुनना जरूरी है।
वरुण गांधी ने कुछ फोटो शेयर करते हुए सोमवार को अपने ट्वीट में लिखा, “लखीमपुर और पीलीभीत की सीमा पर किसानों के बीच फसलों की बढ़ती लागत, उचित कीमत या एमएसपी ना मिलना, देश में कमर-तोड़ महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। जनता की पीड़ा को समझने के लिए बोलने से ज़्यादा उनकी बात सुनना ज़रूरी है।”
लखीमपुर और पीलीभीत की सीमा पर किसानों के बीच फसलों की बढ़ती लागत, उचित कीमत या एमएसपी ना मिलना, देश में कमर-तोड़ महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
जनता की पीड़ा को समझने के लिए बोलने से ज़्यादा उनकी बात सुनना ज़रूरी है। pic.twitter.com/QEj66CwyQD
— Varun Gandhi (@varungandhi80) November 1, 2021
बता दें कि, इससे पहले भी वरुण गांधी कई बार किसानों के साथ खड़े दिखे है। उन्होंने कई बार किसानों के हक में आवाज बुलंद करते हुए गन्ना समर्थन मूल्य बढ़ाने, किसानों की बात सुनने की अपील करते रहे हैं। इस मामले को लेकर वो सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिख चुके है।
किसानों और उनसे जुड़ी समस्याओं को लेकर सांसद वरुण गांधी लगातार ट्वीटर पर सक्रिय रहे हैं। साथ ही समय समय पर मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं पर उनका ध्यान आकृष्ट करने के साथ ही मांग करते रहे हैं।