बीजेपी सांसद भोला सिंह बोले- सड़कों पर नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ होनी चाहिए कार्रवाई

0

आज देशभर में लोग पूरे उत्साह के साथ ईद-उल-फ़ितर का त्योहार मना रहें है। बुधवार सुबह से ही देश के अलग-अलग मस्जिदों में लोग विशेष नमाज में हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से भाजपा के सांसद भोला सिंह ने त्योहार मनाने को लेकर विवादास्पद बयान दिया है।

भोला सिंह

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक भाजपा सांसद भोला सिंह ने मंगलावर को कहा कि, “त्योहारों को मनाते समय यह देखा जाना चाहिए कि इससे दूसरों को असुविधा न हो। हिंदू होली, दिवाली, रक्षा बंधन मनाते हैं और पूरा देश मनाता है लेकिन हमारे त्योहारों के कारण कभी भी असुविधा का अनुभव नहीं रहा है।”

भोला सिंह ने आगे कहा, “अगर किसी धर्म के त्योहार के कारण असुविधा होती है, तो ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। आपकी धार्मिक भावनाओं को व्यक्त करने के लिए एक स्थान निर्दिष्ट किया गया है, इसलिए सड़कों को अवरुद्ध नहीं किया जाना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो यह गलत है, कार्रवाई की जानी चाहिए।”

उन्होंने कहा, ‘बुलंदशहर पहले भी एक बड़े हादसे से गुजर चुका है। इज्तिमा के बाद हुए बवान में इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी। एक अन्य युवक की मौत हुई। अभी 35 से 40 निर्दोष लोग अभी भी जेल में हैं और पुलिस मामले की जांच कर रहीं है। ये केवल और केवल इज्तिमा के कारण हुआ।’

बता दें कि लोकसभा चुनाव में मतगणना के दौरान बुलंदशहर से बीजेपी के सांसद भोला सिंह को नज़रबंद कर दिया गया था। उनपर नियम तोड़ने का आरोप था।

Previous articleइफ्तार पार्टी को लेकर गिरिराज सिंह पर चिराग पासवान का हमला, कहा- ‘इस तरह के सवाल भारत की परंपरा पर उंगली उठाते हैं’, JDU बोली- ‘हिंदू का मतलब हिंसा नहीं होता’
Next articleVIDEO: कंप्यूटर बाबा ने संभाला नदी न्यास के अध्यक्ष का पदभार, नर्मदा परिक्रमा के लिए दिग्विजय सिंह से मांगा हेलीकॉप्टर