सुप्रीम कोर्ट के सिनेमा हॉल में राष्ट्रगान के दौरान खड़े होने के आदेश के एक हफ्ते बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता और नॉर्थ दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (NDMC) के मेयर रविंद्र गुप्ता को गलत राष्ट्रगान गाते ऑन कैमरा पकड़ा गया।
Photo courtesy: indian expressरविन्द्र गुप्ता, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर (एनडीएमसी) को आप वीडियो में देख सकते हैं लोगों के एक समूह के साथ राषट्रगान गाते हुए वो ‘जन गण मन’ में ‘भारत’ के बजाय’ ‘जारत’ और जया हे को जया होए बोलते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा विडियो में कई जगह वह अटकते हुए दिख रहें हैं।
वीडियो में रविंद्र गुप्ता के साथ समूह में और लोग भी खड़े हैं। वे भी रविंद्र के साथ राष्ट्रगान गा रहे हैं।
जनसत्ता की खबर के अनुसार, रविंद्र गुप्ता इस साल फरवरी में भी चर्चा में आए थे। तब दिल्ली भाजपा के नेताओं ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर निगम के अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगाया था। एक साझा प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, निगमों के महापौर रविंद्र गुप्ता, हर्ष मल्होत्रा और दक्षिणी दिल्ली निगम नेता आशीष सूद ने ऐसा आरोप लगाया था।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अब सभी सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजाना जरूरी कर दिया है। आदेश दिया गया है कि सभी सिनेमाघरों में फिल्म के शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजाया जाना जरूरी होगा।