महाराष्ट्र: घर में घुसकर BJP नेता के परिवार पर गोली और चाकू से हमला, पांच लोगों की मौत

0

महाराष्ट्र में होने वाले विधनसभा चुनाव से पहले राज्य के जलगांव जिले के भुसावल शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सहित उनके परिवार के पांच सदस्यों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ख़बरों के मुताबिक, दिल दहला देने वाली ये वारदात रात 9.30 के करीब हुई। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। मामले में पुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

महाराष्ट्र
फोटो: ANI

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावर बंदूक और चाकू से लैस थे। भाजपा नगरसेवक रवींद्र खरात के परिवार पर अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की और चाकू से हमला भी किया। इस हमले में खरात, उनके दोनों बेटों, उनके भाई और उनके दोस्त की जान चली गई। बताया जा रहा है कि, खरात और उनके परिवार के अन्य सदस्य रविवार रात को अपने घर में थे, तभी बंदूकधारियों ने उन पर हमला कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, ‘हमलावरों के पास देसी पिस्तौल और चाकू था। वे खरात के घर में घुसे और उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं।’ उन्होंने बताया कि इस अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद कर लिया गया है। पूरी वारदात में दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी के तीनों की जलगांव सिविल हॉस्पिटल दाखिल करने के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। इस वारदात में मृतक रवींद्र की पत्नी भी घायल हो चुकी है, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है कि यह हमला क्यों किया गया। बाजारपेठ पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।’

भुसावल शहर के समता नगर में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आपसी रंजिश की वजह से हमला किया गया है। लोग पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Previous articleArrey tree felling controversy: Supreme Court Bench stays the cutting of Aarey trees any further
Next articleरणवीर सिंह के सीने के बाल देख अर्जुन कपूर ने उड़ाया मजाक, दीपिका पादुकोण ने भी किया कमेंट