पूर्व केंद्रीय मंत्री और BJP नेता जयसिंगराव गायकवाड पाटील ने पार्टी से दिया इस्तीफा

0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयसिंहराव गायकवाड़ पाटिल ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मंगलवार सुबह महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को अपना त्याग पत्र भेजा।

जयसिंहराव गायकवाड़ पाटिल

जयसिंहराव गायकवाड़ पाटिल ने इस्तीफे के बाद कहा कि, मैं पिछले 10 वर्षों से लगातार पार्टी नेतृत्व की उपेक्षा से खुश नहीं था। इसलिए मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मैं पार्टी के लिए काम करने को तैयार हूं, लेकिन पार्टी मुझे मौका नहीं दे रही है, इसलिए मैंने यह कदम उठाया।

दरअसल, एकनाथ खडसे के भाजपा छोड़ने के बाद से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा को आने वाले समय में और भी नेता अलविदा कह सकते हैं। जयसिंगराव गायकवाड पाटिल का यह फैसला इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि, इससे पहले एकनाथ खडसे ने भाजपा का साथ छोड़कर शरद पवार की मौजूदगी में एनसीपी का दामन थामा था। साथ ही उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र भाजपा के शीर्ष नेताओं से बहुत लोग नाराज चल रहे हैं इसलिए आने वाले दिनों में वे भी पार्टी छोड़ेंगे।

Previous articleउत्तर प्रदेश: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर 19 वर्षीय गैंगरेप पीड़िता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बयां किया अपना दर्द; पुलिस पर लापरवाही का आरोप
Next articleकोरोना वायरस: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- शादी समारोह में 50 से अधिक लोगों की इजाजत नहीं, हॉटस्पॉट बनने वाले बाजार होंगे बंद