भाजपा-कांग्रेस की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

0

आपने कांग्रेस या भाजपा पार्टी के नेताओं को किसी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए तो बहुत देखा होगा, लेकिन छत्तीसगढ़ के नेता ने भाजपा और कांग्रेस के विरोध का अजीब तरीका निकाला है। विरोध करने के इस तरिके को आपने इससे पहले ना ही तो कभी देखा होगा और ना ही कभी देखा होगा।

फोटो- नई दुनिया

आज हम आपको एक ऐसी शादी दिखाने जा रहें है जो किसी शादी किसी दो शख्स की नहीं बल्कि दो राजनैतिक दलों की हुई। एक न्यूज़ वेबसाइट की ख़बर के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के रायपुर में जाति विवाद के मामले में फंसे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता अजीत जोगी ने एक नया तरीका निकाला है। ख़बर के मुताबिक, जनता छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार (4 जुलाई) को रायपुर के बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर भाजपा और कांग्रेस का विवाह समारोह आयोजित किया है।

जहां पूरे विधि-विधान से दोनों दल शादी के गठबंधन में बंधे और 7 फेरे लेते हुए घोटालों में एक दूसरे का साथ देने की कसमें खाई।  शादी में भाजपा को दुल्हन और कांग्रेस को दुल्हा बनाया गया। इस अनोखी शादी की पुलिस भी साक्षी बनी, हालांकि वे दोनों में से किसी भी पक्ष से नहीं थे। ख़बर के अनुसार, पार्टी नेताओं ने कांग्रेस और भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि क्षेत्रीय दलों के जनाधार से घबराकर प्रदेश में दो राष्ट्रीय दलों में अटूट बंधन बन गया है।

जनता कांग्रेस के इस अनोखे प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। ख़बर के मुताबिक, इस संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा और कांग्रेस की शादी का कार्ड भी बांटा जा रहा है। शादी का यह कार्ड सोशल मीडिया पर अब जमकर शेयर किया रहा है।

देखिए भाजपा-कांग्रेस की शादी:

https://youtu.be/JYVzrOql3ZQ

Previous articleVideo of BJP leader kissing woman in moving bus goes viral, woman files rape case
Next articleSubsidised LPG rate hiked by up to Rs 32 per cylinder post GST