बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में रविवार (14 मई) की सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है, किसी को अंदाजा नहीं था कि फिल्म जगत का एक ऐसा कलाकार जिसने इतने थोड़े से वक्त में इतना मुकाम हासिल किया है वो कुछ ऐसा कदम उठा सकता है। उनके अचानक इस दुनिया से चले जाने के बाद हर कोई उन्हें अपने तरीके से याद कर रहा है और अपनी श्रद्धांजलि दे रहा है। इस बीच, बिहार के एक आईपीएस अधिकारी ने भी सुशांत सिंह राजपूत के लिए इमोशनल पोस्ट लिखी है।

बिहार के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने अपने इमोशनल पोस्ट में लिखा, “क्या शीघ्रता थी सुशांत सिंह राजपूत! थोड़ा धैर्य रखते! समाधान निश्चित था! परंतु क्या कहूँ? बिहार की अद्भुत प्रतिभा के दुखद निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ! काश पहले कह पाता! जीवन रूपी यात्रा में उद्वेलित करने वाले पल निश्चित आते हैं परंतु क्षणिक रहते हैं! धैर्य ही समाधान है!”
गौरतलब है कि, सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में रविवार (14 मई) की सुबह फांसी लगाकर जान दे दी थी। सुशांत सिंह राजपूत का सोमवार को मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान घाट पर परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है, किसी को अंदाजा नहीं था कि फिल्म जगत का एक ऐसा कलाकार जिसने इतने थोड़े से वक्त में इतना मुकाम हासिल किया है वो कुछ ऐसा कदम उठा सकता है।
सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ। सुशांत ने अपनी प्रारभिक शिक्षा सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना से शुरू की। सुशांत ने अपनी आगे की पढ़ाई दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से हुई है। उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।
सुशांत फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते थे और अपने सपनों को उड़ाने देने के लिए उन्होंने मायानगरी मुंबई का रूख किया। सुशांत ने अपने करियर की शुरूआत बतौर बैकअप डांसर की। उन्होंने फिल्मफेयर अवार्डस शो में भी कई बार डांस किया।


















