Bihar BSEB Class 12 Results 2021: बिहार बोर्ड आज दोपहर 3 बजे जारी करेगा कक्षा 12वीं के नतीजे, छात्र biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर कर सकेंगे चेक

0

Bihar BSEB Class 12 Results 2021: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) शुक्रवार (26 मार्च) की दोपहर 3 बजे बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। यह जानकारी बोर्ड ने एक ट्वीट करके खुद दी। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में सम्मिलित हुए 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट BSEB की अधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी जारी करेंगे।

Bihar BSEB Class 12 Results 2021
फाइल फोटो

बिहार बोर्ड ने राज्य भर में फैले 1,473 केंद्रों पर 1 फरवरी से 13 फरवरी 2021 तक BSEB इंटरमीडिएट परीक्षा आयोजित की थी। इस वर्ष बीएसईबी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में कुल 13,50,233 परीक्षार्थी उपस्थित हुए थे। जिनमें से 6,46,540 लड़कियों और 7,03,693 लड़के शामिल थे।

छात्र अपना रिजल्ट आज 3 बजे प्रकाशित होने के बाद अधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। पिछले साल कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के बावजूद बोर्ड ने 24 मार्च को परिणाम जारी कर दिया था।

ऐसे चेक करें रिजल्ट:

  • सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर “रिजल्ट” टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करें, जहां Bihar Board Inter/12th Result 2021 लिखा हो।
  • डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, यहां अपने क्रेडेंशियल्स की दर्ज करके लॉग इन करें।
  • रिजल्ट आपके डिस्प्ले स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट उनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Previous article“लोग किस तरह से कपड़े पहनें, इससे नेताओं का कोई लेना-देना नहीं है”: उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत के ‘‘फटी जींस’’ वाले बयान पर बोलीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
Next articleभारत बंद LIVE: किसानों का प्रदर्शन शुरू, प्रदर्शनकारियों ने ब्लॉक किया गाजीपुर बॉर्डर; अमृतसर समेत कई जगहों पर रेलवे ट्रैक जाम