BHU UET 2020 Admit Card: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। जिन उम्मीदवारों ने BHU UET 2020 के लिए पंजीकरण किया है, वे अपना एडमिट कार्ड यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएचयू अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा 9 सितंबर से 18 सितंबर तक आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परीक्षा केंद्रों पर अपना एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) साथ लेकर जरुर जाएं अन्यथा उन्हें परीक्षाओं में उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी।
BHU UET 2020 एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड:
- सबसे पहले बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in पर जाएं।
- इसके बाद BHU UET Admit Card 2020 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रोल नंबर और अन्य अपनी जानकारी भरें।
- BHU UET 2020 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करले और भविष्य के संदर्भों के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल ले।