मशहूर भजन गायक विनोद अग्रवाल का मथुरा के अस्पताल में निधन, दो दिन से थे वेंटिलेटर पर

0

देश के मशहूर भजन गायक विनोद अग्रवाल का मंगलवार (6 नवम्बर) की सुबह मथुरा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

file photo

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विनोद अग्रवाल के सीने में दर्द की शिकायत होने के बाद उन्हें रविवार को नयति मेडीसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। विनोद अग्रवाल के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

बता दें कि भजन गायक विनोद अग्रवाल ने मथुरा के वृन्दावन के पुष्पांजलि बैकुंठ अपार्टमेंट में अपना आवास बना रखा है। रविवार को सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार के सदस्य भी मुंबई से मथुरा पहुंच रहें हैं।

विनोद अग्रवाल का जन्म 6 जून 1955 को दिल्ली में हुआ था। विनोद अग्रवाल महज 12 वर्ष की आयु में उन्होंने भजन गायन और हार्मोनियम बजाना सीख लिया। विनोद अग्रवाल के भजन देश में ही नहीं विदेशों में भी काफी लोकप्रिय हैं।

विनोद अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, दुबई सहित यूरोप के कई शहरों में सैकड़ों लाइव शो कर चुके हैं। 20 साल की उम्र में विनोद अग्रवाल की शादी कुसुमलता अग्रवाल से हो गई थी। उनके दो बच्चे जतिन ओर शिखा हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

Previous articleShah Rukh Khan accuses wife Gauri, Sidharth Malhotra of stealing his hammock
Next articleजानें क्यों, ‘नरेंद्र मोदी एप’ के जरिए BJP को 1000 रुपये चंदा देकर ट्रोल हुईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी