मुंबई की दूसरी लाइफ लाइन कही जाने वाली बेस्ट बस के कर्मचारी सोमवार को रक्षाबंधन के दिन हड़ताल पर चले गए हैं। बेस्ट बस के कर्मचारी रविवार रात 12 बजे से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इस हड़ताल से 3,800 बेस्ट बसें सड़कों से गायब है जिसके चलते मुंबईवासियों के आवागमन को पूरी तरह रोक लग गई है, क्योंकि मुंबई के लिए लोकल ट्रेन के बाद बेस्ट बसें दूसरी सबसे बड़ी पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा है।
बेस्ट की हड़ताल में 11 मजदूर यूनियन शामिल हैं। मुंबई में बेस्ट की लगभग तीन हजार बसें हैं। इनमें करीब 36,000 कर्मचारी हड़ताल पर है। इससे हर दिन बेस्ट में करीब 30 लाख मुंबई के लोग सफर करते है।
हालांकि बेस्ट कर्मचारियों के संगठन के नेताओं और महापौर, मनपा आयुक्त अजोय मेहता के बीच बैठक जारी है जिसमें कर्माचारियों को मनाने की कोशिश की जा रही है।
सोमवार को रक्षा बंधन का होने की वजह से इसे मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग घर से बाहर निकले हैं। ऐसे में बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बेस्ट बसों के सड़क पर न आने से लोगों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा हैं।