मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बैनगंगा पर बने पुल का हिस्सा उद्घाटन से पहले ही बारिश के पानी में बह गया। यह पुल सिवनी जिले के सुनवारा गांव में वैनगंगा नदी पर बना था, यह करोड़ों रुपए की लागत से बना पुल है।

जानकारी के अनुसार, बैनगंगा पर सुनवारा क्षेत्र में बने पुल का लोर्कापण अभी तक नहीं हुआ था, मगर उस पर आवागमन जारी था। केवलारी के विधायक राकेश पाल सिंह ने बताया कि भारी बारिश के कारण नदी में पानी बहुत ज्यादा था और पुल की रेलिंग में कचरा फंस गया था। पानी का दवाब बढ़ने पर पुल का एक हिस्सा बह गया। सिंह ने बताया कि एक अन्य स्थान पर भीमगढ़ और छपारा के बीच बना पुल भी बारिश के पानी में बह गया है। यह लगभग एक दशक पुराना पुल था। दोनों ही स्थानों पर किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया था। अभी तक इसका उद्घाटन नहीं हुआ था। लेकिन लोग इस्तेमाल करने लगे थे। नए पुल पर गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। वहीं, पुल बहने के बाद जिले के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
ये है भ्रष्टाचार का नायाब नमूना, 3 करोड़ का पुल आज पूरा होना था, महीने भर पहले पूरा हो गया लोगों ने इस्तेमाल शुरू कर दिया, पूरा होने की सरकारी तारीख से एक दिन पहले बह गया ! @ChouhanShivraj @bhargav_gopal @OfficeOfKNath @ndtvindia pic.twitter.com/jYPc2LckEv
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) August 30, 2020
भारी बारिश के कारण मप्र के सिवनी जिले में वैनगंगा नदी पर बने दो पुल बह गए। इनमें भीमगढ़ और सुनवारा के पुल शामिल हैं।@collectorseoni1@ProjsSeoni @JansamparkMP #FloodUpdate #floodinMP pic.twitter.com/WAS4fGxWp2
— AIR News Bhopal (@airnews_bhopal) August 30, 2020
आफत की बारिश के बीच मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में भ्रष्टाचार की कलई खुल गई है। बताया गया है कि एक तरफ जहां जोरदार बारिश हो रही है, वहीं संजय सरोवर बांध के क्षमता से अधिक भर जाने पर बांध के सभी 10 गेट खोलकर पानी की निकासी की गई, जिससे नदी में बहुत अधिक पानी आ गया है। (इंपुट: आईएएनएस के साथ)


















