प्रियंका चोपड़ा का जब बेवॉच का पहला प्रोमो लॉन्च किया गया था तब भारतीयों को बड़ी निराशा हुई थी क्योकि प्रियंका की उस प्रोमो में केवल झपकी थी वो कब गायब हो जाती हैंं पता ही नहीं चलता। कई लोगों ने तो दीपिका की xXx 3 के ट्रेलर से तुलना कर दी थी जिसमेंं दीपिका को अच्छा खासा स्क्रीन टाईम मिला था।
बेवॉच के लीडिंग मेंन ड्वेन जॉनसन उर्फ रॉक ने भारतीय प्रशंसकों से वादा किया था कि पीसी और अधिक दिखेगी पहला ट्रेलर मुख्य कहानी का बस एक वार्म अप है। जहां प्रियंका चोपड़ा ने एक अलग भूमिका निभाई है। प्रियंका ने फिल्म की मुख्य खलनायक विक्टोरिया लीड्स की भूमिका निभाई है। और वो अपने उन शब्दों पर खरा उतरे हैं।
बेवाच का ट्रेलर 2 लांच किया गया और प्रियंका जो सुबह गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों के लिए खुद की चर्चा बटोर रही थी एक बार फिर से चर्चा में आ गई अपने बेवॉ़च प्रोमो के लिए।
पहले ट्रेलर से बिल्कुल अलग प्रियंका के ट्रेलर में 4 दृश्य हैं और 90 सेकंड के प्रोमो में लगभग 7 सेकंड के लिए प्रियंका है। लेकिन हमें विश्वास है कि जब हम यह कहते हैं, पीसी उन 7 सेकंड में छा गई।
आप भी देखिए बेवॉच 2 प्रोमो-