VIDEO: राहुल गांधी बोले- असम को RSS के चड्डी वाले नहीं चलाएंगे, जनता चलाएगी

0

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि असम को आरएसएस के चड्ढी वाले नहीं, असम की जनता चलाएगी।

फाइल फोटो

कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को राहुल गांधी ने गुवाहाटी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और असम की भाजपा सरकारों की नीतियों के चलते यह राज्य हिंसा के पथ पर लौट सकता है। राज्य में शांति लाने वाली असम संधि को बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून का हवाला देते हुए कहा, ‘‘मुझे डर है कि असम भाजपा की नीतियों के चलते कहीं हिंसा के रास्ते पर पर लौट न जाए।’’

राहुल गांधी ने आगे कहा, “हम भाजपा और आरएसएस को असम के इतिहास, भाषा, संस्कृति पर हमले नहीं करने देंगे। असम को नागपुर नहीं चलाएगा, असम को आरएसएस के चड्ढी वाले नहीं चलाएंगे। असम को असम की जनता चलाएगी।”

नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, देश में एक बार फिर नोटबंदी जैसा माहौल हो गया है। अब असम में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्हें गोली मारी जा रही है। जनता की आवाज को भाजपा सुनना नहीं चाहती। आपकी आवाज से डरते हैं, कुचलना चाहते हैं। युवाओं को मारना चाहते हैं।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘असम कभी भी घृणा और हिंसा के साथ प्रगति नहीं कर सकता है। सभी को साथ आना होगा और भाजपा नेताओं को बतलाना होगा कि वे राज्य की संस्कृति, पहचान और इतिहास पर हमला नहीं कर सकते।’’ (इंपुट: भाषा के साथ)

Previous articleVIDEO: प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में बड़ी चूक, दौड़ता हुआ उनके पास पहुंच गया शख्स
Next articleMeerut SP Akhilesh Narayan Singh caught making communal slur while intimidating Muslim men, senior justifies act