दिल्ली कैंट में भारतीय सेना के एक मेजर पर उनकी नौकरानी ने मारपीट, धमकी और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना जुलाई की है, जबकि केस सितंबर में दर्ज हुआ है। मेजर के घर में काम करने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ रेप किया और उसके पति को धमकाया। पीड़िता का आरोप है कि मेजर द्वारा पति को धमकाए जाने के बाद उसने आत्महत्या कर ली।
प्रतीकात्मक फोटोदिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में आरोपी मेजर के खिलाफ एक केस दर्ज कर लिया गया है, हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ रेप बीती 12 जुलाई को हुआ था, जब उसका पति घर पर नहीं था। महिला ने बताया कि जब उसका पति लौटा तो उसने देखा कि क्या हुआ है। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित दंपत्ति के साथ मारपीट की और उन्हें धमकी भी दी।
Army Major accused of rape by domestic help in Delhi Cantt. Police have registered case.
— ANI (@ANI) September 30, 2018
‘गरीब हूं, इसलिए देर से हुई कार्रवाई’
दैनिक भास्कर के मुताबिक यह घटना जुलाई महीने की है, जबकि केस सितंबर में दर्ज हुआ है। केस दर्ज करने में हुई देरी पर पीड़िता ने कहा कि वह गरीब है और आरोपी अमीर, इसलिए सुनवाई नहीं हुई। महिला का आरोप है कि शुरु से ही पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही थी।
यूपी की रहने वाली है पीड़िता
भास्कर के मुताबिक, पीड़िता उत्तर प्रदेश के संबल की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया कि वह और पति अर्जुन विहार, दिल्ली कैंट में मेजर की कोठी में 3 महीने से काम कर रहे थे। परिवार सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। 12 जुलाई की रात 10 बजे मेजर ने पति को फ्रीज बेचने के लिए बाहर भेज दिया। मेजर की नीयत खराब थी और उसने मुझे रूम में आने को कहा।
महिला के इनकार करने पर मेजर ने उसके साथ मारपीट की और जबरन कमरे में ले गया। जब पति वापस आए तो मेजर की हरकतों को देख लिया। विरोध करने पर पीटा और धमकी दी कि एक भी शब्द बोला तो गोली मार दूंगा। महिला ने बताया ‘मेजर ने मेरी भी पिटाई की थी, मैं बेहोश हो गई थी। इससे पहले पति को वहां से भगा दिया था।
पीड़िता के पति की मौत
पीड़िता ने कहा कि जब उसे होश आया तो मेजर बैठा था और धमका रहा था। वहां से निकलकर मैं पास में नंद के घर के चली गई। उसी दिन रात 12.30 बजे मेजर वहां आया और बताया कि मेरे पति ने आत्महत्या कर लिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति खुदकुशी नहीं कर सकते, उनकी हत्या हुई है।