बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में किया सरेंडर, घर से AK-47 मिलने के बाद चल रहे थे फरार

0

घर से एके-47 राइफल और बम मिलने के बाद फरार चल रहे पटना जिले के मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने से पहले अनंत सिंह ने गुरुवार देर शाम अपना तीसरा वीडियो जारी करते हुए कहा था कि वह पुलिस के सामने नहीं बल्कि अदालत में आत्मसमर्पण करेंगे

अनंत सिंह

बता दें कि, अनंत सिंह के घर से एक एके-47 राइफल और ग्रेनेड बरामद हुआ था और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए करीब एक सप्ताह से फरार चल रहे थे। अनंत सिंह ने 19 अगस्त को एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह गिरफ्तारी से नहीं घबराते हैं, 2 से 3 दिनों बाद अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर देंगे।

अनंत ने गुरूवार को जारी एक नए वीडियो में कहा कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है। वह पुलिस के सामने नहीं बल्कि अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। हमें अदालत पर भरोसा है।

दरअसल, हाल ही में पुलिस ने उनके घर में छापेमारी करते हुए एके-47 राइफल बरामद की थी। जिसके बाद से ही अनंत सिंह फरार हैं। बता दें कि अनंत सिंह लगातार वीडियो जारी कर रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें ढूंढ नहीं पा रही है। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने हाल ही में लोकसभा चुनाव में मुंगेर सीट से कांग्रेस के टिकट पर ललन सिंह के खिलाफ चुनाव लडा था पर पराजित रही थीं। (इंपुट: भाषा के साथ)

Previous articleCongress leader praises PM Modi hours after Arnab Goswami accuses him of deliberately weakening P Chidambaram’s case
Next articleपाकिस्तान को एक और बड़ा झटका, आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई न करने पर FATF ने ब्लैकलिस्ट में डाला