सभापति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार(25 अगस्त) को भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राज्यसभा सदस्यता की शपथ दिलाई। स्मृति ईरानी ने संस्कृत में शपथ ली।
फोटो- ABP Newsबता दें कि पहली बार अमित शाह राज्यसभा के सदस्य चुने गए है और इस महीने की शुरुआत में उन्होंने राज्यसभा चुनाव जीता था। इससे पहले शाह गुजरात विधानसभा के पांच बार विधायक रहे हैं।
Delhi: BJP President Amit Shah takes oath as Rajya Sabha MP pic.twitter.com/drad9oxHvc
— ANI (@ANI) August 25, 2017
हाल ही में गुजराज राज्य सभा की तीन सीटों को लेकर चुनाव हुआ था, जिसमें दो सीटों पर अमित शाह और स्मृति ईरानी ने जीत दर्ज की। वहीं चुनाव आयोग द्वारा दो कांग्रेस विधायकों का वोट रद किए जाने के बाद कांग्रेस नेता अहमद पटेल को विजयी घोषित किया गया था।
Delhi: Union Minister Smriti Irani takes oath as Rajya Sabha MP pic.twitter.com/zTl1S136WM
— ANI (@ANI) August 25, 2017