क्या बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने किया तिरंगे का अपमान? सोशल मीडिया पर उठे सवाल

0

रविवार(23 जुलाई) को लंदन के लॉर्ड्स मैदान में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए महिला विश्व कप के फाइनल मैच में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हौसलाअफजाई के लिए लंदन पहुंचे। इस बीच उन्होंने अपने ट्वीटर पेज पर हाथ में तिरंगा लिए एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके कारण लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

फोटो- @akshaykumar
ग्राउंड की एक खास तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें वह तिरंगा लहराते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अक्षय ने हाथ में उल्टा तिरंगा पकड़ा हुआ है, इस तस्वीर के कारण अक्षय ट्विटर पर ट्रोल भी हो गए।

https://twitter.com/akshaykumar/status/889126341991432193?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Faajtak.intoday.in%2Fstory%2Fakshay-kumar-holding-indian-flag-upside-down-trolled-womens-world-cup-2017-final-1-942839.html

गौरतलब है कि तिरंगा में केसरिया रंग सबसे ऊपर होता है लेकिन अक्षय ने जिस तरह से तिरंगा हाथ में लहराते हुए दिख रहे हैं उसमें केसरिया रंग नीचे है और हरा रंग ऊपर। अक्षय ने जैसे ही यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया, लोगों ने उन्हें सलाह देनी शुरु कर दी- तिरंगा उल्टा है और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

एक ट्विटर यूजर ने कहा कि भारतीय झंडे का ऐसा अपमान सहा नहीं जाएगा। वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी नागरिकता पर भी सवाल उठाए।

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/889132852305993729?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jantakareporter.com%2Findia%2Fakshay-kumar-insulting-flag%2F138392%2F

https://twitter.com/manishsrk163/status/889129063134240768?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fentertainment%2Fbollywood%2Ficc-womens-world-cup-2017-akshay-kumar-holds-indian-national-flag-upside-down-get-trolled-on-twitter

https://twitter.com/RakshithKhiladi/status/889136539006943232?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fentertainment%2Fbollywood%2Ficc-womens-world-cup-2017-akshay-kumar-holds-indian-national-flag-upside-down-get-trolled-on-twitter

बता दें कि महिला विश्वकप के फाइनल मैच में भारतीय टीम, इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हाथों 9 रनों से हार गई और इतिहास रचने से चूक गई।

Previous articleShah Rukh was ‘wrongly’ booked but what about Akshay Kumar for ‘insulting’ national flag?
Next articleCRPF company commander thrashed by subordinates