5 किलोमीटर भी नहीं चला अखिलेश का 5 करोड़ वाला विकास रथ, कार से जाना पड़ा मुख्यमंत्री को

0

उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हाईटेक रथ लेकर आज प्रदेश भर में विकास कार्यो की मुनादी करने वाले थे लेकिन 5 करोड़ की लागत से बना उनका ये सुपर हाईटेक रथ 5 किमी का सफर भी नहीं कर सका। अखिलेश यादव के विकास रथ ने 1 किमी की दूरी पार करते ही अपने घुटने टेक दिए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी सरकार व खुद अपने आप को चमकाने के लिए हर वो तरीका अपना रहे है जिस से जनता तक उनकी बात पहुंच जाए।

janta ka reporter

इसके लिए वह अमेरिकी चुनावी रणनीतिकार स्टीव जार्डिंग तक की मदद ले रहे है। इसी क्रम में वह 5 करोड़ वाला रथ लेकर आए थे। पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यो की जानकारी देने के लिए आज “विकास रथ यात्रा” शुरू की गई थी।

रथ का शुभारम्भ ही गलत हो गया था। सपाईयों ने रथ पर शिवपाल की तस्वीर ना होने की वजह से खूब हल्ला काटा था और जमकर मार-पिटाई की थी।

जैसे-तैसे करके रथ को रवाना भी किया गया तो रथ 1 किमी से अधिक नहीं चल पाया। रथ के ना चल पाने के पीछे तकनीकी खराबी बताई जाती है। इसके बाद मुख्यमंत्री रथ से उतर कर कार से सवारी करने पर मजबूर हो गए।

अखिलेश का ये विकास रथ एक लग्जरी बस के रूप में है। जनता की मेहनत से दिया गया टैक्स के 5 करोड़ में बना अगर ये रथ नहीं चला तो फिर उत्तर प्रदेश में विकास की क्या तस्वीर होगी?

Previous articleEngland tour not our mandate, need payment details: Lodha Committee
Next articleBJP has set a precedent by fielding non-active member: Eknath Khadse