वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस ने अजय राय को उम्मीदवार बनाया

0

उत्तर प्रदेश की वाराणसी और गोरखपुर लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस ने गुरुवार (25 अप्रैल) को अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ अजय राय को टिकट दिया है, तो वहीं गोरखपुर से मधुसूदन तिवारी को टिकट दिया गया है। बता दें कि, अजय राय साल 2014 में भी मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े थे।

अजय राय

कांग्रेस के इस ऐलान के साथ ही उन तमाम अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें कहा जा रहा था कि कांग्रेस इस हाई प्रोफाइल सीट से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को मैदान में उतार सकती है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा जोरों पर है कि, प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं।

बता दें कि पिछले कुछ समय से मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी के मैदान में उतरने की अटकलें थीं। खुद प्रियंका भी कई मौकों पर कह चुकी थीं कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चाहेंगे तो वह तैयार हैं। राहुल ने भी कहा था कि इस मसले पर सस्पेंस जरूरी है।

बता दें कि, 2014 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के अजय राय लड़े थे। अजय राय इस चुनाव में तीन नंबर पर रहे थे। जबकि दूसरे नंबर पर अरविंद केजरीवाल रहे थे।

Previous articleAjay Rai not Priyanka Gandhi to face Narendra Modi in Varanasi
Next articleDisha Patani will set screen on fire in yellow sari this Eid, recreates Madhuri Dixit’s Dhak Dhak moment in Slow Motion track